Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
मन की बात में पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की सराहना, राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने वाले एथलीट्स से की बातचीत

मन की बात में पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की सराहना, राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने वाले एथलीट्स से की बातचीत

ख़बर Fast 1 week ago
Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 134वें एपिसोड में देश के खिलाड़ियों और उनकी उपलब्धियों की चर्चा की। कार्यक्रम की शुरुआत उन्होंने हाल ही में हुई राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता से की और खिलाड़ियों की मेहनत व सफलता की जमकर सराहना की।
प्रधानमंत्री ने कहा कि झारखंड के रांची में आयोजित नेशनल सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन प्रतियोगिता में देशभर के करीब 800 एथलीट्स ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता के दौरान चार अलग-अलग स्पर्धाओं में राष्ट्रीय रिकॉर्ड टूटे, जो भारतीय खेलों के लिए गर्व की बात है।पीएम मोदी ने की इन खिलाड़ियों की तारीफपीएम मोदी ने बताया कि गुरिंदरवीर सिंह, विशाल टोके, तेजस्विन शंकर, देव मीणा और कुलदीप कुमार ने अपनी-अपनी स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाए हैं। उन्होंने कहा कि देश के खिलाड़ी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं और नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से 100 मीटर दौड़ का जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि इस स्पर्धा की पूरे देश में चर्चा हो रही है क्योंकि केवल दो दिनों के भीतर पुरुषों की 100 मीटर दौड़ का राष्ट्रीय रिकॉर्ड तीन बार टूटा। इस उपलब्धि में गुरिंदरवीर सिंह और अनिमेष कुजूर का अहम योगदान रहा।पीएम ने खिलाड़ियों से बातचीत भी कीकार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने दोनों खिलाड़ियों से बातचीत भी की। उन्होंने कहा कि दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है और उनकी स्वस्थ प्रतिस्पर्धा प्रेरणादायक है। प्रधानमंत्री ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अब खेलों में भी जुगलबंदी देखने को मिल रही है, जहां एक खिलाड़ी रिकॉर्ड बनाता है और दूसरा उसे तोड़ देता है।

बातचीत के दौरान अनिमेष कुजूर ने अपने खेल सफर के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वह 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ के राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक हैं। छत्तीसगढ़ के रहने वाले अनिमेष फिलहाल ओडिशा की ओर से खेलते हैं। उन्होंने कहा कि शुरुआत में वह फुटबॉल खेलते थे, लेकिन कोविड काल के दौरान दौड़ने की आदत ने उन्हें एथलेटिक्स की ओर आकर्षित किया। अनिमेष ने बताया कि 2021 में उन्होंने पहली बार एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था और आज वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। पीएम मोदी ने खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Khabar Fast