Dailyhunt
नोएडा में सीमा हैदर के बेटे का नामकरण, नाम रखा 'भारत'

नोएडा में सीमा हैदर के बेटे का नामकरण, नाम रखा 'भारत'

ख़बर Fast 1 week ago

Seema Haider News: पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर एक बार फिर चर्चा में हैं। फरवरी 2026 में वह छठी बार मां बनी थीं और अब उन्होंने अपने बेटे का नामकरण किया है। गुरुवार को नोएडा के रबूपुरा स्थित उनके घर पर नामकरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें परिवार और आसपास के लोग शामिल हुए।

सीमा हैदर और उनके पति सचिन ने अपने बेटे का नाम 'भारत' रखा है। इस नाम को लेकर सीमा ने कहा कि पंडित ने बच्चे का नाम 'भ' अक्षर से रखने की सलाह दी थी। इसके बाद उन्होंने सोचा कि 'भारत' से सुंदर नाम कोई नहीं हो सकता, इसलिए उन्होंने यही नाम चुना।

सीमा ने जाहिर की अपनी भावनाएं

नामकरण समारोह के दौरान सीमा ने हिंदू धर्म को लेकर अपनी भावनाएं भी जाहिर कीं। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म बहुत सुंदर है और इसमें छोटे-छोटे त्यौहार और परंपराएं लोगों के बीच प्यार बढ़ाती हैं। उन्होंने बताया कि बेटे के जन्म के बाद यह नामकरण संस्कार किया गया, जो हिंदू परंपरा का हिस्सा है। इससे पहले उनकी बेटी मीरा के समय भी ऐसा ही कार्यक्रम हुआ था।

परिवार की तरह मानते हैं लोग

सीमा ने कहा कि उन्हें हिंदू धर्म अपनाने पर गर्व महसूस होता है और उन्हें कभी पछतावा नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि रबूपुरा के लोग उन्हें बहुत प्यार और सम्मान देते हैं और परिवार की तरह मानते हैं। बेटे का नाम 'भारत' रखने पर सीमा ने कहा कि उन्हें भारत देश से बहुत लगाव है। वह हर क्रिकेट मैच में भारत की जीत के लिए प्रार्थना करती हैं और जब भारत जीतता है तो पूरा परिवार मिलकर खुशी मनाता है। उन्होंने साफ कहा कि अब वह वापस पाकिस्तान नहीं जाना चाहतीं और भारत में ही रहना चाहती हैं।

चार बच्चों की मां हैं सीमा

बता दें कि सीमा हैदर अपने पहले पति से चार बच्चों की मां हैं। भारत आने के बाद सचिन से उनकी मुलाकात ऑनलाइन गेम PUBG के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों करीब आए और 2023 में नेपाल के रास्ते भारत आईं। कपल का दावा है कि उन्होंने काठमांडू के एक मंदिर में शादी की थी। अब सीमा का कहना है कि भारत ही उनका घर है और यहीं उनका भविष्य है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Khabar Fast