Dailyhunt
पश्चिम बंगाल में बीजेपी की बड़ी जीत, कैलाश विजयवर्गीय हुए भावुक

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की बड़ी जीत, कैलाश विजयवर्गीय हुए भावुक

ख़बर Fast 1 week ago
West Bengal Election: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के रुझानों ने साफ कर दिया है कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। बीजेपी ने ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर दिया है।
इस ऐतिहासिक जीत की खबर मिलते ही बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि आज की खुशी को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। उनके आंसू छलक पड़े और उन्होंने इस जीत को पूरे देश के लिए एक बड़ा तोहफा बताया।विजयवर्गीय पर लगाए गए फर्जी आरोपविजयवर्गीय ने इस मौके पर विपक्षी नेताओं पर भी निशाना साधा। उन्होंने ममता बनर्जी के साथ-साथ अभिषेक बनर्जी और तमिलनाडु के नेता स्टालिन पर भी तंज कसा।

यह जीत विजयवर्गीय के लिए व्यक्तिगत रूप से भी काफी अहम मानी जा रही है। उन्होंने हाल ही में बताया था कि उनके खिलाफ पश्चिम बंगाल में 38 फर्जी मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें गंभीर आरोप भी शामिल हैं।चुनाव प्रचार में नहीं जा पाए विजयवर्गीयउन्होंने ये भी बताया कि गिरफ्तारी वारंट जारी होने की वजह से वे इस बार चुनाव प्रचार के लिए बंगाल नहीं जा सके। बीजेपी नेतृत्व ने भी उन्हें किसी नए विवाद से बचने के लिए वहां जाने से रोका था।

कैलाश विजयवर्गीय को अमित शाह का करीबी माना जाता है। उन्होंने कई राज्यों में पार्टी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है।हरियाणा में दिया था अपना योगदानसाल 2014 में हरियाणा में बीजेपी की पहली सरकार बनाने में उनका बड़ा योगदान रहा। इसके बाद 2015 में उन्हें बंगाल की जिम्मेदारी दी गई। 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने यहां 18 सीटें जीतीं और पार्टी का वोट शेयर काफी बढ़ा।

हालांकि 2021 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को हार मिली थी, लेकिन पार्टी 3 सीटों से बढ़कर 77 सीटों तक पहुंच गई थी। इसे आज की जीत की नींव माना जा रहा है। अब ताजा रुझानों से साफ है कि बीजेपी की लगातार मेहनत और मजबूत रणनीति ने पश्चिम बंगाल में बड़ा बदलाव ला दिया है। Also read: तमिलनाडु में बड़ा सियासी बदलाव, TVK की बढ़त; चर्चा में प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Khabar Fast