Dailyhunt
'पीओके को जल्द भारत में कराया जाएगा शामिल', मुस्लिम संगठन के प्रमुख ने किया बड़ा दावा

'पीओके को जल्द भारत में कराया जाएगा शामिल', मुस्लिम संगठन के प्रमुख ने किया बड़ा दावा

ख़बर Fast 1 week ago

Major Claim Regarding PoK: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को भारत में शामिल कराए जाने की मांग लंबे समय से होती आ रही है। कई बड़े नेता और मंत्रियों ने भी अलग-अलग मौकों पर पीओके को भारत में शामिल किए जाने की बात कही है।

इस बीच शुक्रवार को ऑल इंडिया इमाम ऑर्गनाइज़ेशन के मुख्य इमाम, उमर अहमद इल्यासी ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर बहुत जल्द" भारत के साथ फिर से जुड़ जाएगा।

बता दें कि पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के समय ही पीओके को लेकर देश में बड़ा माहौल बनाया गया था। हालांकि तब भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव अचानक बीच में ही रुक गई थी। लेकिन, अब पीओके को लेकर इमाम प्रमुख का यह बयान अहम माना जा रहा है।

इमाम प्रमुख उमर अहमद इल्यासी का बड़ा दावा

इमाम प्रमुख उमर अहमद इल्यासी ने कहा कि मैं कश्मीर में यहां खड़े होकर पाकिस्तान से एक बात कहना चाहता हूं कि पीओके जो भारत का हिस्सा है। निश्चित रूप से भारत में फिर से शामिल कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीओके के लोग वहां जनमत संग्रह चाहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि पीओके के लोग भारत के साथ फिर से आना चाहते हैं और जम्मू-कश्मीर में हो रहे विकास पर उनकी नजर है। उमर अहमद इल्यासी ने कहा कि आज कश्मीर जिस तरह से आगे बढ़ रहा है। उसे देखते हुए पीओके बहुत जल्द भारत के साथ फिर से जुड़ जाएगा।

नया कश्मीर देखने को मिला-अहमद इल्यासी

उमर अहमद इल्यासी ने आगे कहा कि वह कश्मीर को बदला हुआ' देखकर खुश हैं। उन्होंने कहा कि यह एक नया कश्मीर देखने को मिल रहा है। आज का कश्मीर बेहतरीन हो गया है। हर तरफ खुशी का माहौल है और पर्यटन बढ़ा है। यहां के लोग समृद्ध हैं। उन्होंने आगे कहा कि एक समय था जब यहां के युवा और बच्चे पत्थरबाजी करते थे और आज उनके हाथों में कलम हैं। वे सभी पढ़ रहे हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Khabar Fast