Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
साकेत भवन दुर्घटना स्थल पर पहुंचीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए

साकेत भवन दुर्घटना स्थल पर पहुंचीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए

ख़बर Fast 4 months ago
Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को दक्षिणी दिल्ली के साकेत मेट्रो स्टेशन के पास भवन गिरने की घटना स्थल का दौरा किया और राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया।
उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों से घटना की पूरी जानकारी ली और चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), दिल्ली अग्निशमन सेवा, दिल्ली पुलिस, जिला प्रशासन, दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए), सिविल डिफेंस और अन्य एजेंसियों द्वारा संयुक्त रूप से चलाए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बचाव अभियान में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए और संभावित रूप से फंसे हर व्यक्ति की तलाश पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ की जाए।मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विभिन्न अस्पतालों में भर्ती घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी घायलों को निशुल्क और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। इसके बाद उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद और हृदयविदारक है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस कठिन समय में दिल्ली सरकार पूरी तरह प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और पीड़ितों को हरसंभव आर्थिक तथा प्रशासनिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।लापरवाही बर्दाश्त नहीं-सीएम रेखामुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि नागरिकों की सुरक्षा दिल्ली सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मेहरौली थाने में आपराधिक मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही, हादसे के वास्तविक कारणों और जवाबदेही तय करने के लिए दक्षिण जिला के जिलाधिकारी के नेतृत्व में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि भवन ध्वस्त होने के कारणों की विस्तृत जांच कराई जाए और अगर निर्माण संबंधी अनियमितता, सुरक्षा मानकों की अनदेखी या किसी प्रकार की प्रशासनिक लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। सीएम रेखा ने दिए सख्त आदेशमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सैदुलाजाब और आसपास के इलाकों में जर्जर, खतरनाक और अवैध भवनों का तत्काल सर्वे और निरीक्षण किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन इमारतों से लोगों की सुरक्षा को खतरा है, उनके खिलाफ नियमों के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अवैध निर्माणों को संरक्षण देने या अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। Also read: 'विश्व गुरु होने का दावा करते हैं लेकिन...' नीट पेपर लीक मामले में राहुल गांधी ने सरकार को घेरा घटना की हो रही जांच मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है और सभी संबंधित एजेंसियां आपसी समन्वय के साथ काम कर रही हैं। राहत, बचाव और पुनर्वास से जुड़े हर पहलू पर गंभीरता से काम किया जाएगा ताकि प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द राहत मिल सके। सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि घटना से जुड़े सभी तथ्यों की निष्पक्ष जांच हो और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं। मुख्यमंत्री ने राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी सभी एजेंसियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में मानव जीवन की रक्षा के लिए सभी संस्थाओं का समन्वित प्रयास बेहद महत्वपूर्ण है।
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Khabar Fast