Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
सूर्या हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपी असद ने अब्बू के कहने पर हत्याकांड को दिया था अंजाम

सूर्या हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपी असद ने अब्बू के कहने पर हत्याकांड को दिया था अंजाम

ख़बर Fast 4 months ago
Surya Murder Case: सूर्या हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पूरे हत्याकांड में असद के पिता नबाव की भूमिका भी सामने आई है। पूछताछ में आरोपी फरहान ने बताया कि 18 मई को बाइक चलाने को लेकर असद और सूर्या में लड़ाई हुई थी।
इसके बाद असद ने हत्याकांड को अंजाम दिया था।असद लड़ाई वाली बात अपने पिता को बताई थी। इसके बाद सभी ने साजिश के तहत सूर्या को बुलाया। फरहान ने ही वारदात को अंजाम देने के लिए असद को चाकू दिया था। वहीं, नवाब ने अपने बेटे असद को सूर्या की हत्या करने के लिए उकसाया।

नवाब ने कहा कि इसकी कहानी खत्म कर दे।अब्बू के कहने पर की हत्याइसके बाद असद ने सूर्या के सीने में चाकू घोंपकर मौत के घाट उतार दिया। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने कहा कि असद के पिता नबाव और उसके दोस्त फरहान व आतिफ को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया है। न्यायालय के आदेश पर तीनों को जेल भेज दिया गया है। Also read: NEET-UG 2026 पेपर लीक की मास्टरमाइंड कौन?

सामने आया मनीषा मंधारे का नाममुख्य आरोपी असद का हुआ एनकाउंटरवहीं, सूर्या चौहान की हत्या के आरोपी असद का रविवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। डीसीपी ट्रांस हिंडन धवल जायसवाल ने बताया कि थाना खोड़ा इलाके में 28 मई को सूर्या चौहान नाम के युवक की चाकू गोदकर मौत के घाट उतार दिया। परिजनों की तहरीर के आधार पर पांच आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया गया है। जबकि मुख्य हत्यारोपी वंचित था और उसकी गिरफ्तारी पर कमिश्नरेट पुलिस ने 50 हजार रुपए का इनाम का ऐलान किया था।
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Khabar Fast