Dailyhunt
तमिलनाडु में बड़ा सियासी बदलाव, TVK की बढ़त; चर्चा में प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी

तमिलनाडु में बड़ा सियासी बदलाव, TVK की बढ़त; चर्चा में प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी

ख़बर Fast 1 week ago
मिलनाडु की राजनीति में इस बार बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। करीब 60 साल से सत्ता में प्रभाव रखने वाली DMK और AIADMK को इस चुनाव में बड़ा झटका लगा है। ताजा रुझानों के मुताबिक अभिनेता से नेता बने थलपति विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) सबसे आगे चल रही है और इतिहास रचने के करीब पहुंच गई है।
अब तक के रुझानों में TVK करीब 109 सीटों पर आगे है। तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए 118 सीटों की जरूरत होती है। ऐसे में अगर यही रुझान जारी रहते हैं, तो विजय की पार्टी आसानी से बहुमत हासिल कर सकती है। यह नतीजा इसलिए भी खास है क्योंकि इससे राज्य की पारंपरिक राजनीति पूरी तरह बदलती दिख रही है।प्रशांत किशोर ने किया था दावा इस बीच चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर भी चर्चा में आ गए हैं।

उन्होंने पहले ही दावा किया था कि अगर विजय की पार्टी अकेले चुनाव लड़ती है, तो वह 118 सीटें जीत सकती है। अब जब रुझान उनके दावे के करीब पहुंच रहे हैं, तो उनका बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रशांत किशोर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि "अगर विजय अकेले चुनाव लड़ते हैं, तो वह 118 सीटें जीत सकते हैं।" उनका यह बयान अब काफी हद तक सही साबित होता नजर आ रहा है।विजय को बताया था तमिलनाडु की नई उम्मीदबता दें कि प्रशांत किशोर ने फरवरी 2025 में TVK के साथ काम शुरू किया था। हालांकि जुलाई 2025 में उन्होंने बिहार चुनाव की वजह से सलाहकार की भूमिका से दूरी बना ली थी।

इसके बावजूद उन्होंने विजय को तमिलनाडु की नई उम्मीद बताया था। उन्होंने पहले कहा था कि "मैं यहां सिर्फ विजय की मदद करने नहीं आया हूं, बल्कि तमिलनाडु के भविष्य के लिए काम कर रहा हूं।" उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा था कि उन्हें तमिलनाडु का सबसे लोकप्रिय बिहारी बनना है और इसके लिए उन्हें एमएस धोनी से मुकाबला करना होगा। अब सभी की नजर अंतिम नतीजों पर है, जो तमिलनाडु की राजनीति की दिशा तय करेंगे। Also read: तमिलनाडु में थलपति विजय का जलवा...TVK 100+ सीटों पर आगे, जानें कितनी है अभिनेता की संपत्ति
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Khabar Fast