Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
टेस्ट और टी20 क्रिकेट में बड़े बदलावों को हरी झंडी, कोच से लेकर पिंक बॉल तक का हुआ फैसला

टेस्ट और टी20 क्रिकेट में बड़े बदलावों को हरी झंडी, कोच से लेकर पिंक बॉल तक का हुआ फैसला

ख़बर Fast 1 week ago
ICC On Pink Ball Trail For Test:अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यानी आईसीसी की सोमवार को अहमदाबाद में मीटिंग हुई। इस दौरान कई फैसले लिए गए। बैठक में खिलाड़ियों, कोचों और मैच अधिकारी से संबंधित नियमों में बदलाव के साथ-साथ क्रिकेट में पिंक बॉल के उपयोग के ट्रायल को भी मंजूरी दे दी गई है।आईसीसी बोर्ड ने खेल की स्थिति में संशोधन को मंजूरी देते हुए फैसला किया है कि अब हेड कोच या उनके प्रतिनिधि ब्रेक के दौरान खिलाड़ियों से राय-विचार कर सकते हैं।टी20 में ब्रेक का टाइम हुआ तयआईसीसी ने अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में दोनों पारियों के बीच 15 मिनट का ब्रेक लागू करने को मंजूरी दी है।
इस कदम का उद्देश्य मैच संचालन को अधिक व्यवस्थित बनाना खिलाड़ियों को पर्याप्त तैयारी का समय देना और प्रसारण संबंधी आवश्यकताओं को बेहतर तरीके से समायोजित करना माना जा रहा है। बैठक के दौरान आईसीसी ने मैच अधिकारियों को हॉक-आई तकनीक के डेटा तक पहुंच को हरी झंडी दे दी है। अब अगर किसी गेंदबाज के एक्शन को लेकर संदेह होगा, तो मैच अधिकारी जांच के लिए हॉक-आई से प्राप्त तकनीकी आंकड़ों का उपयोग कर सकते हैं। Also read: इंग्लैंड में भारतीय महिला टीम की धमाकेदार जीत, जेमिमा और यास्तिका ने दिलाई शानदार शुरुआतटेस्ट क्रिकेट में पिंक बॉल के प्रयोग का ट्रायलआईसीसी ने टेस्ट क्रिकेट में पिंक बॉल के प्रयोग के ट्रायल के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है।

यह प्रयोग उन परिस्थितियों में किया जाएगा, जहां रोशनी के कारण खेल बाधित होने की आशंका हो। हालांकि, पिंक बॉल से खेलने के लिए दोनों टीमों की सहमति अनिवार्य होगी। आईसीसी का मानना है कि इस कदम से खराब रोशनी के कारण खेल रुकने की घटनाओं को कम किया जा सकेगा और अधिक ओवरों का खेल संभव हो सकेगा।
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Khabar Fast