Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Train Cancelled: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रेलवे ने ये ट्रेनें की रद्द

Train Cancelled: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रेलवे ने ये ट्रेनें की रद्द

ख़बर Fast 2 weeks ago
Train Cancelled: दिल्ली और पंजाब के बीच रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। रेलवे विभाग ने मोहड़ी और शाहाबाद रेलवे स्टेशन के बीच ट्रैक मरम्मत और तकनीकी कार्य के चलते 30 मई से 6 जून तक कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है।
इस दौरान कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कई ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए जाएंगे।रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस ब्लॉक के कारण कुल 27 ट्रेनें प्रभावित होंगी। इनमें 11 ट्रेनें 6 जून को रद्द रहेंगी, जबकि 16 ट्रेनें 30 मई से 5 जून तक प्रभावित रहेंगी। प्रभावित ट्रेनों में शताब्दी एक्सप्रेस, गरीब रथ, आम्रपाली एक्सप्रेस, सचखंड एक्सप्रेस, जम्मू मेल, पूजा एक्सप्रेस और नेताजी एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं।रेलवे का कहना है कि ट्रैक पर आवश्यक मरम्मत और तकनीकी सुधार कार्य को सुरक्षित तरीके से पूरा करने के लिए यह ब्लॉक लिया गया है। हालांकि इससे करनाल, दिल्ली और पंजाब रूट पर यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।करनाल स्टेशन अधीक्षक संजय सक्सेना ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन पर अतिरिक्त हेल्प डेस्क और सूचना व्यवस्था की जा रही है।

उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति अवश्य जांच लें।रेलवे सूत्रों के मुताबिक पंजाब और दिल्ली के बीच प्रतिदिन लगभग 3 हजार यात्री इन ट्रेनों से सफर करते हैं। ट्रेनों के रद्द होने और रूट बदलने से यात्रियों के साथ-साथ रेलवे को भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।6 जून को प्रभावित रहने वाली प्रमुख ट्रेनें12046, 14508, 14507, 14680, 14679, 12925, 12926, 15708, 22430, 14218 और 12715।30 मई से 5 जून तक प्रभावित ट्रेनें64481, 64532, 14053, 14054, 13051, 13052, 11077, 11905, 20434, 12414, 12983 और 12984। रेलवे ने बताया कि कुछ ट्रेनों को लुधियाना, जाखल, धुरी और सहारनपुर रूट से डायवर्ट कर चलाया जाएगा।टिकट रद्द कराने पर मिलेगा रिफंडरेलवे ने स्पष्ट किया है कि जिन यात्रियों ने इन तारीखों में यात्रा के लिए अग्रिम टिकट बुक करवाई है, वे टिकट रद्द करवाकर अपना पूरा रिफंड प्राप्त कर सकते हैं। रेलवे की ओर से नियमानुसार राशि वापस की जाएगी।
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Khabar Fast