Dailyhunt
UP एटीएस को मिली बड़ी सफलता, चार आतंकी गिरफ्तार, पाकिस्तान के लिए कर रहे थे काम

UP एटीएस को मिली बड़ी सफलता, चार आतंकी गिरफ्तार, पाकिस्तान के लिए कर रहे थे काम

ख़बर Fast 2 weeks ago

Four Terrirsot Arrested: उत्तर प्रदेश ATS को बड़ी सफलता हाथ लगी है। देश विरोधी गतिविधि में शामिल चार आतंकियों को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है। इनमें दो मेरठ के और दो नोएडा के रहने वाले हैं।

गिरफ्तार किए गए आतंकी सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में थे।

गिरफ्तार किए गए आतंकियों में मुख्य आरोपी नाई काम करता था। जिसके आड़ में वह देश विरोधी गतिविधि कर रहा था। गिरफ्तारी के दौरान एटीएस ने आतंकियों के पास से ज्वलनशील पदार्थ, सात स्मार्टफोन, 24 पम्पलेट और आधार कार्ड मिले हैं।

एटीएस हैंडलर के संपर्क में थे आतंकी

एटीएस को जानकारी मिली थी कि सोशल मीडिया के जरिए एक गिरोह पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में है और देश विरोधी गतिविधि कर रहा है। गिरोह का मुख्य उद्देश्य देश के संवेदनशील संस्थानों तथा राजनीतिक व्यक्तियों की रेकी कर जानकारी को पाकिस्तान हैंडलर को उपलब्ध कराना तथा योजना बनाकर उन्हें नुकसान पहुंचाना है। जांच में ये भी खुलासा हुआ है कि गिरोह का मुख्य सदस्य साकिब है, जो नाई का काम करता था। ये गिरोह देश रेलवे सिग्नल बॉक्स को नष्ट करने, गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में आग लगने और नेताओं की रेकी करने के काम करता था।

वीडियो बनाकर भेजते थे पाकिस्तान

एटीएस ने साकिब उर्फ डेविल, अरबाब समेत चार आतंकियों को गिरफ्तार किया है। एटीएस की पूछताछ में पता चला है कि आतंकी वीडियो बनाकर पाकिस्तानी हैंडलर्स को भेजकर क्यू आर कोड के जरिए पैसे मांगते थे। गिरोह के मुख्य सदस्य ने अपने ही गांव में अरबाव को इस काम में शामिल कर लिया था। इस गिरोह ने गाजियाबाद, अलीगढ़, लखनऊ जैसे शहरों में वाहनों, रेलवे सिग्नल बॉक्स की रेकी की थी। घटना के बाद गिरोह ने उसके वीडियो बनाकर पाकिस्तानी हैंडलर को भेजे थे।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Khabar Fast