Dailyhunt
Uttar Pradesh News:अंतिम संस्कार करने गए चार किशोर नदी में डूबे, गोताखोर की टीम तलाश में जुटी

Uttar Pradesh News:अंतिम संस्कार करने गए चार किशोर नदी में डूबे, गोताखोर की टीम तलाश में जुटी

ख़बर Fast 1 week ago

Uttar Pradesh News: मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र के मखदूमपुर से दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां चार किशोर की नदी में डूब गए। बताया जा रहा है कि चारों किशोर एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गंगा घाट गए थे।

डूबने वालों में इंचौली क्षेत्र के जलालपुर निवासी अभिषेक, हिमांशु, दीपांशु और प्रियांशु शामिल है। ये सभी गंगा किनारे अंत्येष्टि के बाद नहाने लगे थे। गहरे पानी में पहुंचने पर चारों ने शोर मचाया। वही, मौके पर पुलिस और गोताखोर की टीम पहुंची है और चारों की तलाश की जा रही है।

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

ग्रामीणों के अनुसार, करीब पांच युवक गंगा नदी में उतरे थे। इनमें से एक युवक को उसके साथियों ने किसी तरह बाहर निकाला, जबकि चार युवक तेज बहाव और गहरे पानी में बह गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से तलाशी अभियान शुरू किया गया। वहीं, हादसे के बाद मौके पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

ग्रामीणों ने की बड़ी मांग

वहीं, बड़ी संख्या में ग्रामीण भी गंगा घाट पर जुट गए। परिजनों ने प्रशासन से रेस्क्यू टीम और फ्लड कंपनी की टीम बुलाकर जल्द से जल्द किशारों की तलाश कराने की मांग की है। स्थानीय लोगों के मुताबिक देर शाम तक कोई विशेष रेस्क्यू टीम मौके पर नहीं पहुंच सकी थी। जिससे परिजनों और ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है। पुलिस का कहना है कि लापता युवकों की तलाश की कोशिश की जा रही है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Khabar Fast