Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Weather Alert: देश के इन राज्यों में कल आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Weather Alert: देश के इन राज्यों में कल आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

ख़बर Fast 1 week ago
Weather Alert: देश के कई हिस्सों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 1 जून को देश के 19 राज्यों में तेज आंधी, गरज-चमक और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
कुछ क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जबकि कई राज्यों में ओलावृष्टि और वज्रपात की भी आशंका जताई गई है।मौसम विभाग ने लोगों, किसानों और मछुआरों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। विभाग के अनुसार उत्तर भारत के कई इलाकों में तेज हवाओं के कारण पेड़ उखड़ने और बिजली आपूर्ति बाधित होने की संभावना है। Weather Alertइन राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्टआईएमडी के मुताबिक उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु, केरल, असम, त्रिपुरा और नागालैंड में मौसम खराब रहने की संभावना है। Weather Alertपूर्वी और उत्तर-पूर्वी राज्यों में बिजली गिरने की घटनाओं को लेकर विशेष चेतावनी जारी की गई है।दिल्ली में बारिश से मिलेगी गर्मी से राहतराष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।उत्तर प्रदेश में तेज तूफान का खतराउत्तर प्रदेश के मेरठ, नोएडा, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, झांसी, अयोध्या, गोरखपुर, प्रयागराज और वाराणसी समेत कई जिलों में भारी बारिश और तेज आंधी की चेतावनी जारी की गई है। कुछ क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। Weather Alert Also read: Rule Change: 1 जून से बदल जाएंगे ये नियम, जानें क्या पड़ेगा असरराजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।बिहार और झारखंड में भी मौसम रहेगा उग्रबिहार के पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, भागलपुर, पूर्णिया और अन्य जिलों में भारी बारिश के साथ 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।वहीं झारखंड के रांची, जमशेदपुर, बोकारो, धनबाद और हजारीबाग सहित कई जिलों में 1 से 3 जून तक तेज बारिश और 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तूफानी हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है।

Weather Alertपहाड़ी राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि की आशंकाउत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम खराब रहने का अनुमान है। देहरादून, नैनीताल, चमोली, रुद्रप्रयाग, शिमला, मंडी, कुल्लू और चंबा जैसे क्षेत्रों में भारी बारिश, तेज हवाएं और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि हो सकती है।मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों की यात्रा करने वाले पर्यटकों को मौसम अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी है। Weather Alertपंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी अलर्टपंजाब के अमृतसर, लुधियाना, गुरदासपुर और पठानकोट में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है।राजस्थान के जयपुर, अजमेर, अलवर, बीकानेर और भीलवाड़ा सहित कई जिलों में तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मध्य प्रदेश के इंदौर, भोपाल, छिंदवाड़ा, रीवा और सिवनी समेत कई जिलों में भी बारिश और तूफान की संभावना जताई गई है। Weather Alertअसम और पूर्वोत्तर राज्यों में वज्रपात का खतराअसम के बारपेटा, धुबरी, कोकराझार, गोलाघाट और कछार जिलों में भारी बारिश के साथ 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। त्रिपुरा और नागालैंड के कई हिस्सों में भी मौसम खराब रहने का अनुमान है।
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Khabar Fast