Dailyhunt
15 से 29 साल के लोगों में हार्ट अटैक के मामले बढ़े, जानिए बचाव के तरीके और कारण

15 से 29 साल के लोगों में हार्ट अटैक के मामले बढ़े, जानिए बचाव के तरीके और कारण

भारत में हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़े हैं। सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) के मुताबिक दुनियाभर में 10 में से 7 व्यक्ति को हार्ट अटैक आता है। हाल ही में National Statistical Organisation (NSO) का सर्वे आया है जिसमें बताया कि पिछले 7 सालों में भारत में हार्ट अटैक के मामले 3 गुना ज्यादा बढ़े हैं।

रिपोर्ट में बताया गया कि 15 से 29 साल के युवाओं में हार्ट अटैक के मामले बढ़े हैं। पहले हृदय संबंधी बीमारियां लोगों को 50 या 60 की उम्र के बाद होती थी।

दिल की बीमारी आज के समय में सबसे बड़ी स्वास्थ्य समस्या बन गया है। जितनी उम्र ज्यादा होता है उतना ही ज्यादा हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। आइए जानते हैं युवाओं में हार्ट अटैक का क्या कारण है और उससे कैसे बच सकते हैं?

उम्र के हिसाब से जानिए हार्ट अटैक का खतरा

  • 0 से 4 साल - 0.3%
  • 5 से 14 साल- 0.2%
  • 15 से 29 साल -2.1%
  • 30 से 44 साल- 15. 31%
  • 45 से 59 साल- 30. 1%
  • 60 साल के ऊपर- 37.8%

सर्वे में पाया गया कि 15 से 29 साल वाले 27% लोग संक्रमण की वजह से अस्पताल में भर्ती हुए हैं। इस उम्र के लोगों में 3. 4 % लोग हृदय संबंधी बीमारियों की वजह से भर्ती हुए हैं जो कि चिंता की बात है। रिपोर्ट में पाया गया कि गांव के मुकाबले शहर में रहने वाले पुरुषों में हार्ट संबंधी बीमारियों के मामले बढ़े हैं।

युवाओं में हृदय संबंधी बीमारी के बढ़ने का कारण क्या है?

शारीरिक गतिविधियों में कमी- ज्यादातर लोग डेस्क जॉब करते हैं और इस वजह से एक ही जगह पर घंटों बैठे रहते हैं। इस वजह से मोटापे बढ़ता है। मोटापा हृदय संबंधी बीमारी को बढ़ाने का काम करता है।

बाहर का जंक फूड- आज के समय में लोग घर का खाना कम खाते हैं और बाहर की तली भनी चीजें ज्यादा पसंद करते हैं। इन चीजों में रिफाइंड कार्ब्स और शुगर होता है जो शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने का काम करता है। हाई कोलेस्ट्रॉल आपके हार्ट के लिए खतरनाक है।

तनाव- आजकल की इस भागदौड़ वाली जिंदगी में युवा छोटी-छोटी बातों पर तनाव लेते हैं। युवाओं को ऑफिस का प्रेशर, फाइनेंशल प्रेशर और पर्सनल लाइफ से जुड़ी चुनौतियों की वजह से तनाव महसूस होता है। तनाव के कारण कोर्टिसोल और एड्रेनालिन हार्मोन बढ़ता है जो ब्लड प्रेशर को प्रभावित कर सकता है।

स्मोकिंग और शराब- आज के समय में स्मोकिंग और शराब पीने को कूल ट्रेंड माना जाता है। ये दोनों चीजें आपके दिल के लिए नुकसानदायक है। स्मोकिंग से ब्लड प्रेशर बढ़ता है और ऑक्सीजन का लेवल कम होता जिसकी वजह हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ता है।

कैसे बचें?

  • संतुलित आहार लें- अपनी डाइट में फल, सब्जियां, साबुत अनाज और ओमेगा 3 वाली चीजों को शामिल करें।
  • रोजाना 30 से 45 मिनट तक एक्सरसाइज करें।
  • 30 साल की उम्र के बाद हर महीने हेल्थ चेकअप करवाएं।
  • शराब, सिगरेट और तंबाकू से पूरी तरह से परहेज करें
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: khabaraganv