Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
17 राज्यों में बारिश, अगले 24 घंटे में 80 की स्पीड से चलेगा तूफान, अलर्ट जारी

17 राज्यों में बारिश, अगले 24 घंटे में 80 की स्पीड से चलेगा तूफान, अलर्ट जारी

देश के कई हिस्सों में मौसम ने फिर करवट ले ली है। भीषण गर्मी के बीच कई राज्यों में आज बारिश होगी जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग (IMD) ने 2 जून 2026 के लिए कई राज्यों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है।

कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने इसको लेकर मौसम चेतावनी भी जारी कर दी है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज भारत के कई राज्यों में मौसम करवट लेगा। उत्तर प्रदेश और बिहार समेत कूल 17 राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है। पूर्वोत्तर भारत, दक्षिणी भारत के राज्यों और देश के कुछ उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में अगले 24 घंटे मौसम सक्रिय बना रह सकता है।

आज कहां-कहां बारिश का अलर्ट?

आज देश के कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज यानी मंगलवार 2 जून के लिए कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, केरल, माहे, तमिलनाडु,पुडुचेरी, कराईकल, लक्षद्वीप, तटीय कर्नाटक, ओडिशा और गुजरात शामिल हैं। इन इलाकों में आज मौसम करवट ले सकता है।

इन राज्यों में भी खराब रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने कई राज्यों में बिजली गिरने और तेज हवाओं को लेकर भी चेतावनी जारी की है। इन राज्यों में उत्तर प्रदेश और बिहार समेत उत्तर भारत के भी कई राज्य शामिल हैं। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। इन राज्यों में में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर कुछ जगहों पर 60-80 किलोमीटर प्रति घंटे तक हवा चल सकती है। जिन राज्यों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है उनमें राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, झारखंड और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्से भी शामिल हैं।

दक्षिण भारत में बारिश

MD के अनुसार दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में बारिश की गतिविधियां अगले कुछ दिनों तक बनी रह सकती हैं। केरल और आसपास के क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इन राज्यों में मौसम विभाग ने लोगों सो सतर्क रहने की सलाह दी है।

उत्तर प्रदेश के इन जिलों में होगी बारिश

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, बहराइच, हरदोई, फर्रुखाबाद, ज्योतिबाफुले नगर, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, मेरठ, कानपुर, हमीरपुर, अयोध्या, झांसी, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर और ललितपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में गर्मी का असर भी देखने को मिलेगा और आज लखनऊ का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: khabaraganv