Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
2 से 15 करोड़ हुईं रश्मिका मंदाना की फीस, 'कॉकटेल 2' के लिए ली मोटी फीस

2 से 15 करोड़ हुईं रश्मिका मंदाना की फीस, 'कॉकटेल 2' के लिए ली मोटी फीस

बॉलीवुड अभिनेत्री रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'कॉकटेल 2' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 19 जून को रिलीज होगी।

रश्मिका ने अपनी मेहनत से इंडस्ट्री में अपना अलग नाम बनाया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत कन्नड़ फिल्मों से की थी। 2021 में उनकी पैन इंडिया फिल्म 'पुष्पा' आई थी जिसमें उनके साथ साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन मुख्य भूमिका में थे।

'पुष्पा' के बाद से उनकी पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ रही है। इस वजह से उन्होंने अपनी फीस भी बढ़ा दी है। लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक 'कॉकटेल 2' के लिए रश्मिका ने 15 करोड़ रुपये लिए हैं।

रश्मिका ने एकदम से बढ़ाई फीस

इंडिया. कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक रश्मिका ने 'पुष्पा: द राइज' के लिए 2 करोड़ रुपये चार्ज किए थे। 'पुष्पा' की सफलता के बाद उन्होंने अपने 50% फीस बढ़ा दी थी और तेलुगु फिल्म 'सीतारामम' के लिए 4 करोड़ रुपये लिए थे। GQ की रिपोर्ट के मुताबिक रश्मिका ने कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'गुडबॉय' से हिंदी डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में थे। 'गुडबॉय' के लिए उन्होंने 4 करोड़ लिए थे। इसके बाद 'वारिसु' और 'मिशन मजनू 3' करोड़ रुपये में साइन की थी। संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' उन्होंने 4 करोड़ रुपये में साइन किए थे।

रश्मिका ने निर्देशक सुकुमार की फिल्म 'पुष्पा: द रूल' के लिए 10 करोड़ रुपये लिए थे। ये उनके करियर का सबसे बड़ा जंपा था। इसके बाद 'छावा' के लिए उन्होंने 4 करोड़ लिए थे। सलमान खान की 'सिंकदर' 5 करोड़ रुपये में साइन की थी। इसके बाद वह आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म 'थामा' में नजर आई थी। इस फिल्म के लिए उन्हें 5 से 7 करोड़ रुपये मिले थे। उन्होंने तेलुगु फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' में फीस की जगह पर कमाई में प्रोफिट मांगा था।

'कॉकटेल' में किसने ली सबसे ज्यादा फीस?

रिपोर्ट्स के मुताबिक 'कॉकटेल 2' का बजट करीब 80 करोड़ रुपये है। इस फिल्म के लीड स्टार शाहिद कपूर ने 35 करोड़ रुयये चार्ज किए थे। फिल्म के लिए कृति और रश्मिका दोनों ने 15 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। यह फिल्म कॉकटेल का सीक्वल है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: khabaraganv