Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
3 महीने पहले 18 करोड़ की बनी थी सड़क, चलते-चलते धंस गया ट्रक

3 महीने पहले 18 करोड़ की बनी थी सड़क, चलते-चलते धंस गया ट्रक

हाराष्ट्र के पालघर के दहानू में 'प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना' के तहत 18 करोड़ रुपये में बनी सड़क तीन महीने के अंदर ही धंस गई। सड़क के बीचो-बीच एक बड़ा सा गड्ढा हो गया, जो चर्चा का विषय बन गया है।

यह सड़क तीन महीने पहले ही बनी थी। ऐसे में सड़क सड़क में किए गए काम की क्वालिटी को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, दहानू में 15.5 किलोमीटर लंबी सारणी-उर्से-ऐना सड़क धंस गई है। सड़क के बीच में 10 फीट से गहरा गड्ढा हो गया। गड्ढा इतना बड़ा हो गया कि इसमें एक ट्रक भी धंस गया। ट्रक इसी रास्ते से होकर जा रहा था।

स्थानीय लोगों ने लगाया आरोप

यह सड़क विक्रमगढ़ की जिजाऊ कंस्ट्रक्शन कंपनी ने बनाई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि खराब क्वालिटी के मटेरियल और घटिया बनावट की वजह से सड़क सिर्फ तीन महीने में ही टूट गई। स्थानीय लोग सड़क को लेकर भष्टाचार पर सवाल उठी रहे हैं।

अधिकारियों ने शिकायतों को किया नजरअंदाज

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब सड़क का काम चल रहा था, तब उन्होंने कंस्ट्रक्शन की क्वालिटी के बारे में बार-बार अधिकारियों से शिकायत की थी लेकिन अधिकारियों ने उनकी चिंताओं को नजरअंदाज कर दिया। अधिकारियों ने शिकायतों के बाद भी सड़क को खराब बनने दिया।

बता दें कि इससे पहले देशभर में सड़क की खराब कंस्ट्रक्शन क्वालिटी की वजह से सड़कों के धंसने के मामले सामने आए हैं। पिछले दिनों कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे धंस गया था। यह सड़क 4200 करोड़ की लागत से बनी थी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: khabaraganv