Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
5 जून को होगा असम कैबिनेट का विस्तार, 9 नए चेहरों को मिल सकती है जगह

5 जून को होगा असम कैबिनेट का विस्तार, 9 नए चेहरों को मिल सकती है जगह

सम की राजनीति में 5 जून का दिन काफी अहम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्य मंत्रिमंडल के विस्तार का ऐलान कर दिया है। विधानसभा चुनाव में NDA की लगातार तीसरी जीत के बाद यह पहला बड़ा कैबिनेट विस्तार होगा।

सूत्रों के अनुसार, मंत्रिमंडल में 8 से 9 नए विधायकों को जगह मिल सकती है, जबकि दो राज्य मंत्रियों को भी शामिल किए जाने की संभावना है।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि असम सरकार के मंत्रिपरिषद का विस्तार 5 जून को किया जाएगा। इस घोषणा के बाद राजनीतिक गलियारों में संभावित मंत्रियों के नामों को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। माना जा रहा है कि इस बार अनुभवी नेताओं के साथ-साथ कई नए चेहरों को भी मौका दिया जाएगा।

नए और पुराने चेहरों के बीच संतुलन की तैयारी

सूत्रों के मुताबिक, सरमा सरकार मंत्रिमंडल विस्तार में क्षेत्रीय और राजनीतिक संतुलन साधने की कोशिश करेगी। बराक घाटी और ऊपरी असम से दो से तीन नए चेहरों को मंत्री बनाया जा सकता है। वहीं, सरकार अनुभवी नेताओं को भी नजरअंदाज नहीं करना चाहती। ऐसे में पुराने और नए नेताओं के बीच संतुलन बनाकर कैबिनेट तैयार किए जाने की संभावना है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) अपने सहयोगी दलों को भी मंत्रिमंडल में पर्याप्त प्रतिनिधित्व दे सकती है। इससे गठबंधन की एकजुटता का संदेश देने की कोशिश होगी।

NDA की बड़ी जीत के बाद पहला विस्तार

असम विधानसभा चुनाव 2026 में BJP के नेतृत्व वाले NDA ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 126 में से 102 सीटों पर जीत हासिल की थी। BJP को 82 सीटें मिलीं, जबकि सहयोगी दल असम गण परिषद (AGP) और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BPF) ने 10-10 सीटों पर जीत दर्ज की थी। हिमंत बिस्वा सरमा ने 12 मई को लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे थे।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: khabaraganv