Dailyhunt
5 साल तक दिया शादी का झांसा, अब कैश और जेवर लेकर फरार, सिपाही पर लगे आरोप

5 साल तक दिया शादी का झांसा, अब कैश और जेवर लेकर फरार, सिपाही पर लगे आरोप

त्तर प्रदेश के बांदा में एक महिला ने एक सिपाही पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। महिला ने सिपाही पर धोखाधड़ी के मामला भी दर्ज करवा दिया है। पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र दे दिया है और उनसे कहा है कि सिपाही ने उन्हें शादी का झांसा देकर पांच साल तक उनका शोषण किया और उनके पैसा और जेवर सब कुछ हड़प लिया।

इस मामले में पुलिस अब जांच में जुट गई है।

महिला ने कहा कि यह घटना तब शुरू हुई जब सिपाही बांदा के कालिंजर थाने में तैनात था। उसने महिला से शादी का झूठा वादा कर संबंध बनाए और लगातार उसका शोषण करता रहा। महिला ने जिस सिपाही पर आरोप लगाया है वह हमीरपुर में तैनात है और आरोपी सिपाही का नाम पवन कनौजिया बताया जा रहा है।

कैश और जेवर हड़पने का भी आरोप

महिला ने पवन कनौजिया पर शादी का झांसा देकर 2021 से 2026 तक शारीरिक और मानसिक शोषण करने के साथ-साथ 2 लाख रुपये नकद और 1,50,000 रुपये के जेवर हड़पने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि 2021 में पवन कालिंजर थाने में तैनात थे और महिला की दुकान पर उनका आना-जाना लगा रहता था। इसी दौरान पवन और उनका प्रेम संबंध हुआ। महिला का आरोप है कि पवन ने शादी का वादा करके उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए।

पहले से शादीशुदा था सिपाही

पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी सिपाही पहले से ही शादीशुदा था लेकिन उसने यह बात पीड़िता से छिपाई थी। पीड़िता ने अब लिखित में थाने में शिकायत दे दी है। महिला का आरोप है कि वह लंबे समय से उसका शोषण कर रहा है और बार-बार शादी की बात पर टालमटोल कर रहा है।

धमकी देने का आरोप

पीड़िता ने आरोप लगाया की आरोपी सिपाही ने 20 मार्च 2026 को उसे धमकाया। महिला का दावा है कि आरोपी ने शादीशुदा होने की बात कही और कहा कि उसे सिर्फ समय बिताने के लिए रखा है। इसके साथ ही आरोप है कि सिपाही ने महिला को झूठे केस में फंसाने की भी धमकी दी है और उसके साथ मारपीट कर भाग गया है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: khabaraganv