Dailyhunt
आशा भोसले की कुछ जानी-अनजानी कहानियां जो बहुत कम लोग जानते हैं, जान लीजिए

आशा भोसले की कुछ जानी-अनजानी कहानियां जो बहुत कम लोग जानते हैं, जान लीजिए

सिंगर आशा भोसले का 92 की उम्र में निधन हो चुका है। आशा भोसले और उनकी बड़ी बहन लता मंगेशकर ने हिंदी गानों में अहम योगदान दिया है। इसी बीच सवाल उठता है कि आशा भोसले और उनकी बड़ी बहन लता मंगेशकर के आपसी रिश्ते कैसे थे।

माना जाता है कि आशा भोसले और लता मंगेशकर के रिश्ते किसी फिल्मी किरदार से कम नहीं थे। दोनों बहनों में जितना प्रेम और अपनापन था, उतनी ही एक वक्त में खटास भी रही थी।

आशा भोसले के जीवन में एक ऐसा समय भी आया था जब लता मंगेशकर ने उनसे अपने संबंध तोड़ दिए थे। जिससे आशा भोसले उस वक्त बेहद आहत हो गई थीं। हालांकि कुछ समय बाद दोनों बहनों के बीच की दूरी खत्म हो गई थी और फिर दोनों बहनें हंसी-खुशी रहने लगी थीं। अब सवाल उठता है कि आशा भोसले ने ऐसा क्या किया था जिससे नाराज होकर लता मंगेशकर ने उनसे संबंध तोड़ दिए थे।

लता मंगेशकर और आशा भोसले का स्वभाव

लता मंगेशकर अपने पिता के निधन के बाद ही 14 साल की उम्र में घर की जिम्मेदारी उठा रही थीं। वहीं दूसरी तरफ परिवार आशा से यह उम्मीद कर रहा था कि वह भी घर की जिम्मेदारी उठाएं लेकिन उस वक्त उनके के विचार इससे बिल्कुल अलग थे। वह बंधन और जिम्मेदारी के बजाय स्वतंत्र जीवन जीना पसंद करती थीं।

लता मंगेशकर क्यों हुई थीं नाराज?

आशा भोसले ने 16 साल की उम्र में गणपत राव से शादी कर ली थी, जो उनसे उम्र में 16 साल बड़े थे। गणपत राव, लता मंगेशकर के सेक्रेटरी थे, जिनका रोज लता जी के घर आना-जाना लगा रहता था। उसी दौरान आशा जी की गणपत राव से दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्रेम में बदल गई, और फिर दोनों ने शादी कर ली।

इस फैसले से लता मंगेशकर बेहद नाराज हो गई थीं। उन्होंने आशा जी के साथ अपने सारे रिश्ते-नाते तोड़ दिए थे। आशा जी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि दीदी ने उनके शादी के फैसले को मंजूरी नहीं दी थी। इसके बाद उनके और लता जी के बीच काफी दूरी आ गई थी, जिस वजह से दोनों बहनों के बीच लंबे समय तक कोई बातचीत नहीं हुई।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: khabaraganv