Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
'अगवा किया, पेड़ से बांधकर आग लगा दी', इन्फ्लुएंसर मंजीत कौर की मौत

'अगवा किया, पेड़ से बांधकर आग लगा दी', इन्फ्लुएंसर मंजीत कौर की मौत

चंडीगढ़ की चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मंजीत कौर की मौत हो गई है। उनका चंडीगढ़ से अपहरण हुआ था। अपहरण करने वाले लोगों ने मोरिंडा ले जाकर, एक पेड़ में बांधकर आग लगा दी, जिसमें वह बुरी तरह झुलस गईं।

उन्हें पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER) में दाखिल कराया गया था, जहां कई हफ्तों तक इलाज चला। मंजीत कौर की तबीयत ज्यादा खराब हो गई, जिसकी वजह से उन्हें बचाया नहीं जा सका।

मंजीत कौर की मां की शिकायत पर चंडीगढ़ पुलिस ने दो संदिग्धों के खिलाफ हत्या और अपहरण का केस दर्ज किया है। उनकी मां कांता देवी ने अपनी शिकायत में दो परिचितों का ही नाम लिया है। शुभी और पिंडा को मुख्य आरोपी बताया है। उनका दावा है कि दोनों ने मंजीत को 3 जुलाई की देर रात चंडीगढ़ के सेक्टर 34 में शराब की दुकान के पास मिलने के लिए बुलाया। उनके पहुंचने पर, संदिग्धों ने उन्हें जबरदस्ती कार में बिठाया और मोरिंडा लेकर चले गए।

शहतूत के पेड़ में बांधकर आग लगा दी

मोरिंडा में उन्हें बुरी तरह से मारा, शहतूत के पेड़ में बांधकर आ लगा दी। एक शख्स ने उन्हें आग की लपेटों में झुलसते देखा, कंबल से आग बुझाई और मोरिंडा के एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। 9 जुलाई को उन्हें अस्पताल ने PGIMER, चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

कई हफ्तों तक कोमा में रहीं

मंजीत कई सप्ताह तक PGIMER में कोमा की स्थिति में ही रहीं। 4 अगस्त को उनकी याददाश्त लौटी और अपने परिवार को अपने साथ हुई आपबीती बताई। उनकी सेहत लगातार गिरती चली गई। 26 अगस्त को उनकी मौत हो गई।

कौन थीं मंजीत कौर?

मंजीत कौर की पहले शादी हो चुकी थी। वह अपने पति से तलाक ले चुकी थीं। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक सेक्टर 34 पुलिस स्टेशन के SHO इंस्पेक्टर शादी लाल ने बताया कि मृतका तलाकशुदा थीं और उनका 7 साल का बेटा है। मंजीत कथित तौर पर नामजद संदिग्धों में से एक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहीं थीं।

अब आगे क्या?

मंजीत कौर की मौत के बाद, सेक्टर 34 पुलिस स्टेशन ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 140(1) (अपहरण) और 103(1) (हत्या) के तहत FIR दर्ज की है। पुलिस टीमें आरोपी शुभी और पिंडा की तलाश में लगी हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। मंजीत कौर के दोस्तों से पूछताछ हो रही है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: khabaraganv