Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
ऐक्शन और इमोशन से भरपूर है 'स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे', लोगों को कैसी लगी?

ऐक्शन और इमोशन से भरपूर है 'स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे', लोगों को कैसी लगी?

'स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। इस फिल्म के सभी शो हाउसफुल है। यह फिल्म इस सुपरहिट फ्रेंचाइजी का चौथा पार्ट है।

'स्पाइडर मैन होमकमिंग' (2017), 'स्पाइडर मैन: फार फ्राम होम' (2019), 'स्पाइडर मैन: नो वे होम' ( 2021) में रिलीज हुई थी। अब 5 साल बाद अभिनेता टॉम हॉलैंड फिर से स्पाइडर मैन बनकर लौटे हैं। इस फिल्म का निर्देशन डेनियन क्रेटन ने किया है। अगर आप इस फिल्म को देखने का प्लान बना रहे हैं तो पहले इस फिल्म के फिल्म का रिव्यू पढ़ लें।

'स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे' स्टोरी लाइन

फिल्म की कहानी 'स्पाडर मैन: नो वे होम' के 5 साल आगे से शुरू होती है जहां डॉक्टर स्ट्रेंज की जादू की वजह से पूरी दुनिया पीटर पार्कर (टॉम हॉलैंड) को भूल चुकी है। यहां तक कि उसका दोस्त नेड और गर्लफ्रेंड एमजे भी उसे पहचान नहीं पा रहे हैं। ऐसे में स्पाइडर मैन बिल्कुल अकेला हो गया है। वह अपने अकेलेपन के बीच में भी स्पाइडर मैन बनकर लोगों की मदद करता है। उसे कभी सब कुछ सही लगता है तो कभी पूरी दुनिया गलत लगती है। वह अपने आए अंदर अजीब बदलावों का सामना कर रहा है।

अपनी निजी परेशानियों के जूझता स्पाइडर मैन मुख्य विलेन जीन ग्रे (सैडी सिंक) से भी लड़ता है। फिल्म में जीन ग्रे की इमोशनल बैक स्टोरी दिखाई है। इसके अलावा ब्लैक विडो, हल्क, स्कॉर्पियन और फ्रैंक भी नजर आए हैं जो कहानी में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इन सभी को साथ में देखकर आपको नॉस्टैल्जिया होगा। इस बार ऐक्शन से ज्यादा इमोशन पर ध्यान दिया गया है।

दर्शकों को कैसी लगी फिल्म?

सोशल मीडिया पर इस फिल्म को देखकर लोग लगातार रिएक्शन दे रहे हैं। एक व्यक्ति ने लिखा, 'स्पाइडर मैन के रोल में टॉम हॉलैंड ने कमाल की परफॉर्मेंस दी है। सैडी सिंक शानदार थे। हल्क संग फेस ऑफ सबसे बड़ा हाइलाइट था और फिल्म में इमोशन और ऐक्शन का भरपूर डोज मिला है।' दूसरे व्यक्ति ने लिखा, 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे एक बार जरूर देखें।' तीसरे व्यक्ति ने लिखा, 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे एमसीयू स्पाइडर मैन की पहली फिल्म है जिसमें पीटर पार्कर की कहानी को दिखाया गया है।' चौथे व्यक्ति ने लिखा, 'स्पाइडर मैन ने मजा दिला दिया।'

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: khabaraganv