Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
अजीत अगरकर रहें या वीवीएस लक्ष्मण आएं, कांटों से भरा रहेगा चीफ सेलेक्टर का पद!

अजीत अगरकर रहें या वीवीएस लक्ष्मण आएं, कांटों से भरा रहेगा चीफ सेलेक्टर का पद!

भारतीय क्रिकेट में जल्दी ही बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर पद से अजीत अगरकर की विदाई हो सकती है। पूर्व तेज गेंदबाज अगरकर का कार्यकाल जून 2026 में ही खत्म हो गया था, जिसे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बढ़ाकर सितंबर 2026 तक कर दिया था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब उनके कार्यकाल को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।

अगरकर की जगह वीवीएस लक्ष्मण को चीफ सेलेक्टर बनाया जा सकता है। दिग्गज बल्लेबाज लक्ष्मण फिलहाल, BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में हेड ऑफ क्रिकेट की भूमिका में हैं। उन्हें अलग-अलग समय पर टीम इंडिया की कोचिंग की जिम्मेदारी भी दी जाती रही है। वह हाल ही में जिम्बाब्वे दौरे पर भारतीय टीम के हेड कोच थे। अब उन्हें चीफ सेलेक्टर बनाए जाने की चर्चा है।

अगरकर से क्यों उठा भरोसा?

जुलाई 2023 में चीफ सेलेक्टर बने अगरकर के कार्यकाल में टीम इंडिया ICC ट्रॉफी जीते हैं, जिसमें दो टी20 वर्ल्ड कप और एक चैंपियंस ट्रॉफी शामिल है। उनकी अगुवाई वाली सेलेक्शन कमिटी के फैसलों की तारीफ की जाती रही है लेकिन हालिया समय में टीम के सेलेक्शन को लेकर सवाल उठे हैं।

साथ ही इंग्लैंड दौरे पर रोहित शर्मा के संन्यास की खबर बाहर आने से अगरकर की कुर्सी खतरे में आ गई है। समझा जा रहा था कि अगरकर को 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक एक्सटेंशन दिया जाएगा लेकिन हालिया घटनाक्रमों के बाद BCCI उनसे आगे बढ़ना चाहता है।

कथित तौर पर अगरकर की अध्यक्षता वाली सेलेक्शन कमिटी ने रोहित शर्मा को बताया था कि वह 2027 वनडे वर्ल्ड कप के प्लान का हिस्सा नहीं हैं। इसकी जानकारी BCCI के आलाकमान को भी दे दी गई थी लेकिन यह खबर मीडिया में लीक होने के कारण बवाल मच गया। BCCI सचिव देवजीत सैकिया को बयान देना पड़ा कि रोहित अभी कहीं नहीं जा रहे हैं। सैकिया ने यह बयान अगकर से बात किए बिना दिया था। अगरकर के भविष्य का फैसला सितंबर में BCCI के सलाना मीटिंग में हो सकता है।

लक्ष्मण के लिए चुनौतियां क्या होंगी?

BCCI अगर लक्ष्मण को चीफ सेलेक्टर बनाता है तो उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम तैयार करने की होगी। साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होने वाले इस टूर्नामेंट में रोहित शर्मा और विराट कोहली खेलेंगे या नहीं, यह मामला जितना जल्दी हो सके, उतना जल्दी सुलझाना होगा। खबरें हैं कि टीम मैनेजमेंट रोहित को वर्ल्ड कप के लिए नहीं ले जाना चाहता लेकिन सोशल मीडिया के दबाव में BCCI के आलाकमान रणनीति बदल दे रहे हैं।

कोहली की जगह को कुछ हद तक खतरा नहीं है लेकिन रोहित की बढ़ती उम्र उनके आड़े आ रही है। जैसे ही रोहित की जगह किसी युवा खिलाड़ी को आजमाने की बात चलती है, सोशल मीडिया पर बोर्ड, कोच और चीफ सेलेक्टर की इतनी ट्रोलिंग होती है कि फैसले को ठंडे बस्ते में डालना पड़ता है। लक्ष्मण इससे वाकीफ होंगे। इस सिचुएशन से कैसे निपटना है, उन्हें इसकी मुश्किल तैयारी करनी पहले से होगी। साथ ही उन्हें सोशल मीडिया ट्रोल्स के लिए तैयार रहना होगा।

टेस्ट टीम में करना होगा सुधार

भारतीय टेस्ट टीम इस समय खराब दौर से गुजर रही है। पिछले साल के अंत में टीम इंडिया को घरेलू टेस्ट सीरीज में साउथ अफ्रीका के हाथों क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था। इससे पहले 2024 में न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम का सूपड़ा साफ किया था। टीम पिछले वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में भी पहुंचने में नाकाम रही थी। सेलेक्शन कमिटी पर सवाल उठे थे कि स्क्वॉड में सही खिलाड़ियों को नहीं रखा जा रहा है, जिससे टीम को हार का मुंह देखना पड़ रहा है। लक्ष्मण को इस कमी को सुधारना होगा। साथ ही खिलाड़ियों के वर्कलोड को सही से मैनेज भी करना होगा। अभी टीम इंडिया स्टार खिलाड़ियों की चोट से जूझ रही है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: khabaraganv