Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
'अल्फा' में आलिया पड़ीं फीकी, शरवरी ने लूटी लाइमलाइट, फिल्म की कहानी है बोरिंग

'अल्फा' में आलिया पड़ीं फीकी, शरवरी ने लूटी लाइमलाइट, फिल्म की कहानी है बोरिंग

लिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म 'अल्फा' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। यह पहली वूमन सेंट्रिक ऐक्शन फिल्म है। इस फिल्म का निर्माण यशराज फिल्म्स ने किया है।

फिल्म में आलिया, शरवरी के अलावा अनिल कपूर और बॉबी देओल मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन शिव रवैल ने किया है।

सोशल मीडिया पर दर्शक इस फिल्म को लेकर लगातार रिव्यू दे रहे हैं। अगर आप भी इस शो को देखने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको बता रहे हैं दर्शकों ने इस फिल्म को लेकर क्या रिव्यू दिया है।

'अल्फा' ट्विटर रिव्यू

सोशल मीडिया पर लोग फिल्म को नेगेटिव रिव्यू दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि फिल्म की कहानी बोरिंग है और ऐक्शन सीन बहुत ही औसत है। कुछ लोगों का कहना है कि फिल्म में आलिया से ज्यादा शरवरी वाघ की परफॉर्मेंस हैं। एक व्यक्ति ने लिखा, 'फिल्म की कहानी फ्लॉप है लेकिन ऐक्शन सीन ठीक है। म्यूजिक निराशाजनक है। आलिया ने निराश किया। अनिल कपूर और बॉबी देओल की परफॉर्मेंस कमाल की है और शरवरी ठीक लगी।' दूसरे व्यक्ति ने लिखा, 'अल्फा रिलीज हो गई। शरवरी का आलिया से ज्यादा अच्छा काम है।' तीसरे व्यक्ति ने लिखा, 'फिल्म आपको जोड़े रखने में नाकामयाब रहेगी।' चौथे व्यक्ति ने लिखा, 'फिल्म की कहानी को हॉलीवुड में मिलकर बनाया गया है।'

'अल्फा' क्यूं नहीं आई पसंद?

अल्फा की स्टोरीलाइन बहुत कमजोर है जिसकी वजह से फिल्म दर्शकों को पसंद नहीं आ रही है। ऐक्शन सीन में बहुत ज्यादा वीएफएक्स का इस्तेमाल हुआ है। इन सभी कारणों से दर्शकों को यह फिल्म को औसत रिव्यू मिला है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन का भी कैमियो रोल है। 'अल्फा' के बॉक्स ऑफिस प्रीडिक्शन की बात करें तो ओपनिंग डे पर 4 से 5 करोड़ का बिजनेस कर सकती है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: khabaraganv