Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
'बैंड बजा दिया तूने', लॉक अप 2 में गौरव खन्ना ने ली एंट्री, आकांक्षा हुईं इमोशनल

'बैंड बजा दिया तूने', लॉक अप 2 में गौरव खन्ना ने ली एंट्री, आकांक्षा हुईं इमोशनल

रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में खूब सारा ड्रामा देखने को मिला रहा है। शो में में बतौर विजिटर गौरव खन्ना की एंट्री हुई है। शो का नया प्रोमो सामने आया है। प्रोमो में गौरव को देखकर आकांक्षा चमोला बहुत इमोशनल हो जाती हैं।

पिछले दिनों 'बिग बॉस 19' के विनर गौरव खन्ना की एंट्री की बात सामने आई थी। अब निर्माताओं ने कंफर्म कर दिया है। उनकी शो में एंट्री तब हुई है जब उनके आकांक्षा के बीच में तलाक का केस चल रहा है।

'लॉक अप 2' का अगला एपिसोड दर्शकों के लिए बहुत इमोशनल होने वाला है। दोनों अपने रिश्ते को लेकर क्या कहते हैं? इसका दर्शकों को इंतजार है। प्रोमो में दिखाया जाता है कि शो की होस्ट फराह खान कंटेस्टेंट्स से कहती हैं कि जेल में आपसे मिलने विजटर्स आने वाले हैं। इस बात को सुनकर कंटेस्टेंट्स हैरान हो जाते हैं। शो में पहले विजिटर के तौर पर गौरव खन्ना आते हैं।

गौरव को देख इमोशनल हुईं आकांक्षा

फराह कहती हैं, 'विजिटिंग का समय शुरू हो चुका है। आप सबसे मिलने आ रहे हैं हमारा पहला विजिटर। उसके बाद गौरव की एंट्री होती है। वह घर में आने से पहले एक कविता बोलते हैं और आकर आकांक्षा से मिलते हैं और उनसे कहते हैं, बैंड बजा दिया तूने।' आकांक्षा बहुत इमोशनल हो जाती है।

गौरव से लेंगी तलाक

'लॉक अप 2' के प्रीमियर पर आकांक्षा ने खुलासा किया था कि वह और गौरव खन्ना शादी के 9 साल बाद अलग हो रहे हैं। हम पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं लेकिन हमने इस बात को अभी तक प्राइवेट रखा था। अभी तक इसके बारे में किसी को भी नहीं पता था। हमारे बीच में कुछ भी गंदा नहीं है। हम आज भी एक-दूसरे से बात करते हैं लेकिन जीवनसाथी के तौर पर एक-दूसरे के लिए सही नहीं है। हम दोनों को अपनी जिंदगी से कुछ और चाहिए।

शो पर आकांक्षा ने खुलासा किया कि उनकी एक फीमेल फ्रेंड ने बताया था कि वह प्यार में हमेशा अनलकी रहेंगी। इस बात को उन्होंने स्वीकार कर लिया है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: khabaraganv