Dailyhunt
'भाई डॉलर भी मिलेगा', कर्ज में डूबे राजपाल, सलमान ने यूं बढ़ाया हौसला

'भाई डॉलर भी मिलेगा', कर्ज में डूबे राजपाल, सलमान ने यूं बढ़ाया हौसला

चेतक स्क्रीन अवॉर्ड्स 2026 में इंडस्ट्री के जाने माने सितारे शामिल हुए थे। इस इवेंट को जाकिर खान और सौरभ द्विवेदी को होस्ट किया था। इस इवेंट में सौरभ ने राजपाल यादव को कर्ज की बात याद दिलाते हुए तंज कसा था।

अब इस मामले में सलमान खान ने राजपाल का सपोर्ट किया है। उन्होंने अपने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है।

सलमान ने लिखा, राजपाल भाई 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया है कई क्योंकि आप अपना काम जानते हों और एक वैल्यू लाते हो। काम तो आपको बहुत मिलेगा और इसी डॉलर रेट पे मिलेगा और मिलता रहेगा ये हकीकत है।

सलमान ने राजपाल का किया सपोर्ट

सलमान ने आगे लिखा, 'और ये याद रखना कि कभी कभी फ्लो में कुछ निकल जाता है, देना ही है तो दिमाग में रखों दिल से काम करो, डॉलर ऊपर हो या नीचे क्या फर्क पड़ता है देना तो इंडिया में ही है।'

राजपाल यादव ने सलमान का किया धन्यवाद

राजपाल ने सलमान के ट्वीट का जवाब देते हुए कहा, 'भाई मेरे 30 साल के सफर को सराहने के लिए बहुत बहुत शुक्रिया। आप हमेशा एक बड़े भाई कि तरह रास्ता दिखाते आए हैं। लव यू, भाई, नमन!'

राजपाल ने क्या कहा था?

इवेंट में राजपाल ने इंटेलेक्चुअल अंदाज में दुनिया में जो भी चल रहा है, उस पर बात करते हुए कहा था, 'मैं सोच रहा था कि इन दिनों दुनिया में हर तरफ धुआं छाया हुआ है। इतने सारे युद्ध चल रहे हैं कि मैं सोचता रहता हूं कि कहां बैठूं और कहां सोचूं। रुपया और डॉलर इतना ज्यादा ऊपर नीचे होते रहते हैं कि कुछ भी समझना मुश्किल हो जाता है। इसलिए मैं बस चुपचाप बैठा रहता हूं और शांति शांति कहता रहता हूं।'

सौरभ द्विवेदी ने राजपाल पर कसा था तंज

सौरभ द्विवेदी ने तंज कसते हुए कहा था कि राजपाल भाई डॉलर और रुपये में कितना भी उतार-चढ़ाव क्यों न हो आपको ठीक पैसे उतने ही चुकाने होंगे जितने आप पर बकाया है। इस वजह से सोशल मीडिया पर सौरभ को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया था। लोग उन्हें घमंडी बता रहे हैं। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि' को लेकर चर्चा में हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: khabaraganv