Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
'भारत भाग्य विधाता' के ट्रेलर में छाईं कंगना, दमदार कहानी ने जीता फैंस का दिल

'भारत भाग्य विधाता' के ट्रेलर में छाईं कंगना, दमदार कहानी ने जीता फैंस का दिल

कंगना रनौत की मोस्ट अवटेड फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में उन लोगों को सम्मान दिया गया है जिन्हें समाज में जरूरी नहीं समझते हैं।

फिल्म की कहानी 2008 मुंबई में हुए आतंकी हमले से प्रेरित है। फिल्म में कंगना ने नर्स की भूमिका निभाई हैं।

फिल्म का ट्रेलर आते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। 2 मिनट 24 सेकंड के ट्रेलर की शुरुआत कंगना रनौत के साथ होती है जो अस्पताल में मरीजों का ख्याल रखती हैं जिसकी खुद की पर्सनल लाइफ में कई मुश्किलें हैं। कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब आतंकी हमले के दौरान कामा अस्पताल के भीतर 400 लोगों की जान बचाने के लिए अस्पताल का स्टाफ पूरी जी जान लगा देता है। इस दौरना कर्मचारियों की सूझबूझ और उनकी समझदारी को दिखाया गया है।

'भारत भाग्य विधाता' का ट्रेलर रिलीज

फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। एक व्यक्ति ने लिखा, 'भारत भाग्य विधाता इमोशन और जज्बे से भरी कहानी है।' दूसरे व्यक्ति ने लिखा, 'फिल्म की कहानी दमदार है। ट्रेलर ने फिल्म को लेकर उत्सुकता को बढ़ा दिया है।' तीसरे व्यक्ति ने लिखा, 'यह कहानी रोमांच और भावनाओं दोनों को समेटे हुए है। 400 जिंदगियों के बारे में दी गई जानकारी वाकई चौंकाने वाली है।'

कब रिलीज होगी कंगना की फिल्म?

फिल्म का निर्देशन और लेखन मनोज तपाड़िया ने किया है। इस फिल्म में कंगना के साथ गिरीजा ओक, स्मिता तांबे, अमृता नामदेव, ईशा डे, प्रिया बेर्डे, आशा शेलार समेत अन्य कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: khabaraganv