Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
बिना कपड़ों के TikTok लाइव, खुद को चाकू से छीला, अस्पताल पहुंचे पेरेज़ हिल्टन

बिना कपड़ों के TikTok लाइव, खुद को चाकू से छीला, अस्पताल पहुंचे पेरेज़ हिल्टन

शहूर ब्लॉगर और मीडिया पर्सनैलिटी पेरेज़ हिल्टन एक बार फिर चर्चा में हैं। भारत के समयानुसार बुधवार की सुबह उन्हें आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। पेरिज़ हिल्टन TikTok लाइव पर खुद को चाकू से छील रहे थे और लहूलुहान हो चुके थे।

वीडियो पुलिस तक पहुंचा तो तुरंत उन्हें रेस्क्यू किया गया और अब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 48 साल के पेरेज़ मायामी में अपने घर में अकेले थे। उनकी टीम को भी इस बारे में कुछ नहीं पता है कि आखिर पेरेज़ ने ऐसा कोई कदम नहीं उठाया है। कुछ महीनों पहले ही पेरेज़ ने अपनी खराब सेहत के बारे में कई अहम बातें बताई थीं।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने पुलिस को फोन किया। इसी सूचना के बाद पुलिस की टीम उनके घर पहुंची और उन्हें रेस्क्यू किया। इससे पहले पुलिस की टीम ने पेरेज़ के परिवार से भी बात की। रेस्क्यू के बाद पेरेज़ को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। उनके परिवार की मदद के लिए मेंटल हेल्थ प्रोफेशनल्स को भी बुलाया गया है और काउंसलिंग कराई जा रही है।

कौन हैं पेरेज़ हिल्टन?

अमेरिका के मशहूर ब्लॉगर पिछले ढाई दशक से मीडिया में सक्रिय हैं। खुद को 'ओरिजिन इन्फ्लुएंसर' बताने वाले पेरेज़ अलग-अलग सेलिब्रिटी के बारे में रोचक लेख, उनके रिलेशनशिप के बारे में अनफिल्टर्ड लेख छापने के लिए मशहूर रहे हैं। कुछ घंटों पहले ही उनके X प्रोफाइल पर एक लेख शेयर किया गया है जिसमें इन्फ्लुएंसर Joe Felz की मौत पर उनकी गर्लफ्रेंड की प्रतिक्रिया छापी गई है।

बता दें कि पेरेज़ हिल्टन का असली नाम मारियो अरमांडो लावनडिएरा जूनियर है औ वह तीन बच्चों के बाप हैं। ये तीनों ही बच्चे सरोगेसी के जरिए पैदा हुए हैं।

क्यों उठाया ऐसा कदम?

अब उनकी इस हरकत के बारे में पेरेज़ हिल्टन के प्रतिनिधि और गोल्डेन आर्टिस्ट्स एंटरटेनमेंट के CO-SEO डेंट रस्किओलेली और रेबेका कोचन ने एक बयान जारी करके कहा है कि उन्हें इस घटना की जानकारी है लेकिन वे पेरेज़ से संपर्क नहीं कर पाए हैं। उन्होंने अपील की है कि पेरेज़ की प्राइवेसी का ख्याल रखा जाए।

बता दें कुछ महीनों पहले ही पेरेज़ ने अपनी सेहत के बारे में बताया था कि मार्च में उनकी तबीयत बिगड़ी थी और वह 21 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहे थे। पेरेज़ के मुताबिक, उन्हें फ्लू हुआ था लेकिन उन्होंने खाने के साथ दवा ही नहीं ली। इसके बाद पहले तो उन्हें अल्सर हुआ, फिर परफोरेशन और फिर सेप्सिस। इसके बाद उन्होंने कहा था कि अब वह हमेशा समय से और अपने परिवार के साथ खाना खाएंगे।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: khabaraganv