Dailyhunt
'BJP के लोग बैलेट बॉक्स खोल रहे', TMC ने जारी किया वीडियो; धरने पर बैठे नेता

'BJP के लोग बैलेट बॉक्स खोल रहे', TMC ने जारी किया वीडियो; धरने पर बैठे नेता

श्चिम बंगाल में मतगणना से पहले भारी सियासी बवाल मचता दिख रहा है। तृणमूल कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया पेज पर एक वीडियो जारी किया है। इसमें पार्टी ने चुनाव आयोग के अधिकारियों और बीजेपी नेताओं पर स्ट्रॉन्ग रूम में रखे बैलेट बॉक्स खोलने का कथित आरोप लगाया है।

नेताजी इनडोर स्टेडियम के बाहर टीएमसी नेता कुणाल घोष और शशि पांजा धरने पर बैठ गए हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी कुछ ही देर में पहुंचने वाली हैं। कुणाल घोष का आरोप है कि बीजेपी और चुनाव आयोग के अधिकारी संबंधित पार्टी के प्रतिनिधियों की मौजूदगी के बिना ही 'स्ट्रॉन्ग रूम' में रखे बैलेट बॉक्स खोल रहे हैं।

दिनदहाड़े लोकतंत्र की हत्या: टीएमसी

तृणमूल कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स पेज पर एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें संबंधित दलों के प्रतिनिधियों के बिना बैलेट बॉक्स खोलने का आरोप चुनाव आयोग और बीजेपी पर लगाया।

पार्टी ने लिखा, 'दिनदहाड़े लोकतंत्र की हत्या है। सीसीटीवी फुटेज से यह खुलासा हुआ है कि बीजेपी ने चुनाव आयोग के साथ मिलीभगत करके किसी भी संबंधित पार्टी के प्रतिनिधि की मौजूदगी के बिना ही बैलेट बॉक्स खोल रही है। यह एक घोर चुनावी धोखाधड़ी है। इसे चुनाव आयोग की पूरी जानकारी और संरक्षण में खुलेआम अंजाम दिया जा रहा है।'

'बिहार और महाराष्ट्र नहीं है बंगाल'

पार्टी ने आगे कहा, 'उन्होंने हर तरह की गंदी चाल चली है- नाम हटाना, मतदाताओं को डराना-धमकाना, केंद्रीय बलों का आतंक, पैसों की बौछार, लेकिन वे बुरी तरह नाकाम रहे। अब पूरी तरह हताश होकर वह ईवीएम से छेड़छाड़ करने की नीच हरकत पर उतर आए हैं। मगर बंगाल, महाराष्ट्र, दिल्ली या बिहार नहीं है। हम चुपचाप बैठकर उन्हें अपने लोकतंत्र को लूटते हुए नहीं देखेंगे।'

'दिनदहाड़े लूट को देख रही बंगाल की जनता'

टीएमसी ने कहा, 'हमारे नेता शशि पांजा और कुणाल घोष ने नेताजी इंडोर स्टेडियम के बाहर पहले ही धरना शुरू कर दिया है। ममता बनर्जी खुद मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेंगी। बंगाल की जनता इस दिनदहाड़े हो रही लूट को देख रही है। हम दिल्ली के जमींदारों और उनके हाथों की कठपुतली बने चुनाव आयोग को जनता के जनादेश की चोरी करने की इजाजत बिल्कुल नहीं देंगे।'

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: khabaraganv