Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
'चेयरमैन साहब, वैभव सूर्यवंशी को कब चुन रहे हो...' जडेजा ने बढ़ाई अगरकर की टेंशन

'चेयरमैन साहब, वैभव सूर्यवंशी को कब चुन रहे हो...' जडेजा ने बढ़ाई अगरकर की टेंशन

वैभव सूर्यवंशी की इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में धूम रही। 15 साल के इस युवा बल्लेबाज ने 16 मैचों में 48.50 की औसत से 776 रन जड़ दिए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 237.30 का रहा।

वैभव ने ऑरेंज कैप, मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर और इंमर्जिंग प्लेयर जैसे बड़े अवॉर्ड जीते। इस रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया के दरवाजे पर दस्तक देते नजर आ रहे हैं। उन्हें भारतीय टीम में शामिल करने की चर्चा जोर पकड़ते जा रही है। इस बीच पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा ने BCCI सेलेक्शन कमिटी के चेयरमैन अजीत अगरकर से सीधा पूछा है कि वैभव को कब नहीं तो कब चुनोगे?

उम्र हो या ना हो....

वैभव 15 साल के होते ही इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के लिए एलिजिबल हो गए हैं। अब उन्हें जल्द से जल्द भारतीय टीम में लाने की मांग की जा रही है। रविवार (31) को अहमदाबाद में खेले गए IPL 2026 फाइनल के बाद अजय जडेजा ने कहा कि उम्र हो या ना हो, वैभव को चुन लेना चाहिए। उन्होंने पत्रकारों से कहा, 'भाई, इससे अच्छा क्या खेलेगा आदमी? मुझे चेयरमैन साहब दिखे हैं तो मैंने कहा कि इसे अभी टीम में नहीं डालोगे तो कब डालोगे? उम्र हो या ना हो, इससे अच्छा क्या खेलेगा आदमी?'

BCCI से मिला पॉजिटिव संकेत

BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने वैभव के भविष्य को लेकर पॉजिटिव संकेत दिए हैं। फाइनल के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने वैभव की जमकर तारीफ की और कहा कि उन्हें हाईएस्ट लेवल पर खिलाने के लिए बोर्ड हरसंभव प्रयास करेगा। सैकिया ने कहा, 'वह बेहतरीन टैलेंट है। उसका भविष्य बेहद उज्ज्वल है। BCCI हरसंभव प्रयास करेगा ताकि वैभव क्रिकेट के हाईएस्ट लेवल पर खेल सकें।

अब कहां दिखेंगे वैभव?

IPL 2026 में यादगार प्रदर्शन के बाद वैभव अब इंडिया-ए के लिए खेलते दिखेंगे। 9 जून से श्रीलंका में शुरू हो रही ट्राई सीरीज के लिए उन्हें तिलक वर्मा की कप्तानी वाली टीम में चुना गया है। समझा जा रहा है कि इस सीरीज में भी वैभव का बल्ला बोलता है तो उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में मौका मिल सकता है। वैभव को एशियन गेम्स 2026 के लिए भी शॉर्टलिस्ट किया गया है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: khabaraganv