Dailyhunt
'धोनी से ज्यादा पॉपुलर हो जाऊंगा', विजय की बढ़त देख वायरल हुआ PK का पुराना बयान

'धोनी से ज्यादा पॉपुलर हो जाऊंगा', विजय की बढ़त देख वायरल हुआ PK का पुराना बयान

मिलनाडु विधानसभा चुनावों में विजय चंद्रशेखर जोसफ की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) चुनाव जीतती नजर आ रही है। विजय के चुनावी रणनीति प्रशांत किशोर है। भले ही उनकी पार्टी जनसुराज बिहार में एक सीट भी न जीत पाई हो, तमिलनाडु में वह विजय के लिए ढंग की कैंपेनिंग कर गए हैं।

अब फरवरी 2026 में दिया गया उनका एक पुराना बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह कहते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी से भी ज्यादा बिहार में वह पॉपुलर हो जाएंगे।

बिहार के प्रसिद्ध राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने महाबलीपुरम में TVK की पहले स्थापना दिवस पर कहा था कि तमिलनाडु में अभी सिर्फ एक ही बिहारी, महेंद्र सिंह धोनी सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं। अगले साल अगर वह TVK को जीत दिलाने में मदद कर दिए तो धोनी को पीछे छोड़ देंगे।

प्रशांत किशोर:-
आप देख रहे हैं कि यहां कई लोग महेंद्र सिंह धोनी के नाम के नारे लगा रहे है। वह इकलौते बिहारी हैं, जो तमिलनाडु में मुझसे ज्यादा प्रसिद्ध हैं। धोनी तमिलनाडु में प्रशांत किशोर से ज्यादा मशहूर हैं। अब आप गलती मत कीजिएगा, अगले साल, जब मैं योगदान दूंगा और आपकी जीतने में मदद करूंगा, तब मैं धोनी से ज्यादा प्रसिद्ध हो जाऊंगा।

'अगर मैंने TVK को जिताया तो कौन ज्यादा पॉपुलर होगा'

प्रशांत किशोर ने कहा था, 'धोनी हर बार चेन्नई सुपर किंग्स को जिताते हैं। अगर मैं TVK को जिता दिया तो तमिलनाडु में धोनी से ज्यादा पॉपुलर कौन होगा? मैं या धोनी?'

प्रशांत किशोर की भूमिका क्या रही है?

प्रशांत किशोर, चुनावी रणनीति बनाते हैं। उन्होंने फरवरी में विजय के समर्थन में रैली की थी। उन्होंने कहा था कि तमिलनाडु में वह विजय को जीत दिलाएंगे। प्रशांत किशोर ने तब दावा किया था कि साल 2021 में ही उन्होंने राजनीतिक सलाहकार की भूमिका से विदाई ले ली थी लेकिन TVK को देखकर उन्होंने अपना फैसला बदल दिया। उन्होंने विजय के लिए कैंपनिंग की रणनीति तैयार की।

TVK की मदद क्यों करने आए प्रशांत किशोर?

प्रशांत किशोर ने कहा था कि TVK, राजनीति की नई उम्मीद है। TVK को उन्होंने असाधारण पार्टी बताई थी। उन्होंने कहा था कि यह लाखों लोगों का आंदोलन है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: khabaraganv