Dailyhunt
दिल्ली-NCR में फिर बारिश, खेतों में खड़ी फसल से किसानों की बढ़ी टेंशन

दिल्ली-NCR में फिर बारिश, खेतों में खड़ी फसल से किसानों की बढ़ी टेंशन

ज 5 अप्रैल है लेकिन दिल्ली-एनसीआर में अभी तक ठीक से गर्मी नहीं आ पाई है। पूरे क्षेत्र में इन दिनों मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने से दिल्ली-एनसीआर यूपी, मध्य प्रदेश के कई भागों में लगातार बादल छाए हुए हैं।

इन इलाकों में तेज हवाएं चल रही हैं और कई जगहों पर बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई है। नोएडा में रविवार सुबह हल्की बारिश दर्ज की गई, जिससे मौसम ठंडा हो गया।

मौसम विभाग ने बाताया है कि दिल्ली-एनसीआर में रविवार को पूरे दिन बादल छाए रहने की संभावना है। इसके चलते शाम तक कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

दिल्ली-एनसीआर में मौसम कैसा रहेगा?

दिल्ली-एनसीआर में सुबह बारिश होने की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली में रविवार सुबह 6 बजे तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में मौसम साफ और खुशनुमा बना रहेगा और धूप खिलेगी। दिनभर हवा चल सकती है।

साथ ही अधिकतम तापमान 30 डिग्री, जबकि न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने बताया है कि आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर के मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

खत्म नहीं हुआ पश्चिमी विक्षोभ

पश्चिमी विक्षोभ अभी खत्म नहीं हुआ है। यह 7-8 अप्रैल तक रह सकता है। मौसम विभाग ने बताया है कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की वजह से उत्तर-पश्चिमी भारत में बारिश और ओलावृष्टि का दौर आज जारी रह सकता है। इस हफ्ते में एक और पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित करने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ सबसे ज्यादा 7-8 अप्रैल को प्रभावित कर कता है।

किसानों की बढ़ी चिंता

मौसम विभाग के मुताबिक, यह अस्थिर स्थिति तीन दिन तक बनी रह सकती है, जिससे आम जनजीवन के साथ-साथ किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक दिनभर आसमान में बादल छाए रहने और बीच-बीच में बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि का सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ा है। गेहूं और सरसों की खड़ी फसलें तेज हवाओं और ओलों की मार से प्रभावित हुई हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: khabaraganv