Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
FSSAI ने डाबर के प्रोडक्ट्स की बिक्री पर लगाई रोक, शहद-घी के दावे निकले झूठ

FSSAI ने डाबर के प्रोडक्ट्स की बिक्री पर लगाई रोक, शहद-घी के दावे निकले झूठ

भारत की कंपनी डाबर इंडिया लिमिटेड के कुछ फूड प्रोडक्ट्स की बिक्री पर भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने रोक लगा दी है। FSSAI ने डाबर इंडिया कंपनी के देसी घी, कोकोनट मिल्क, शहद, एप्पल साइडर विनेगर, तिल का तेल, वर्जिन कोकोनट ऑयल जैसे प्रोडक्ट्स की बिक्री पर रोक लगाई है।

FSSAI का कहना है कि इन प्रोडक्ट्स की लेबलिंग पर कंपनी ने 100 प्रतिशत शुद्ध होने का दावा किया है, जबकि यह दावा उपभोक्ताओं को गुमराह करता है। इसलिए इन प्रोडक्ट्स की बिक्री नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कंपनी को 15 दिनों के भीतर एक्शन टेकन रिपोर्ट जमा करनी होगी।

FSSAI ने सोमवार यानी 3 अगस्त को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जहां बताया गया कि डाबर इंडिया लिमिटेड कंपनी के कुछ फूड प्रोडक्ट्स की बिक्री पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इन प्रोडक्ट्स के विज्ञापनों में दावा किया गया कि ये प्रोडक्ट्स पूरी तरह शुद्ध हैं, जो कि झूठी जानकारी है। यह भ्रामक दावा 2018 के नियमों का उल्लंघन है, इसी वजह से FSSAI ने यह फैसला लिया है।

प्रोडक्ट्स के दावे निकले झूठ

FSSAI के अनुसार डाबर कंपनी अपने कुछ प्रोडक्ट्स पर झूठे दावे करती है। कंपनी प्रोडक्ट्स पर लिखती है कि वे 100 फीसदी नैचुरल और 100 प्रतिशत ऑर्गेनिक हैं, जो उपभोक्ताओं को गुमराह करता है। FSSAI के मुताबिक नारियल पानी और कोकोनट मिल्क को 100 प्रतिशत शुद्ध बताया गया, जो तरह गलत दावा है।

FSSAI ने डाबर कंपनी को पहले नोटिस भेजा था। इस नोटिस के जरिए FSSAI ने निर्देश दिए थे कि कंपनी अपने प्रोडक्ट्स पर झूठे दावे वाले लेबल हटाए। हालांकि कंपनी ने निर्देशों के अनुसार काम नहीं किया, इस वजह से FSSAI ने प्रोडक्ट्स की बिक्री पर रोक लगा दी।

15 दिनों के भीतर देनी पड़ेगी रिपोर्ट

डाबर इंडिया को FSSAI के पास 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट जमा करनी होगी। FSSAI पिछले कुछ महीनों से कई फूड प्रोडक्ट्स की ऑनलाइन मार्केटप्लेस पर निगरानी रख रही है। साथ ही प्रोडक्ट्स के खिलाफ हो रही कार्रवाई की जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए आम जनता को भी दे रही है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: khabaraganv