Dailyhunt
घर की बनी इन चीजों में होता है खूब सारा कोलेस्ट्रॉल, जानिए कैसे करें बचाव?

घर की बनी इन चीजों में होता है खूब सारा कोलेस्ट्रॉल, जानिए कैसे करें बचाव?

में अक्सर लगता है कि घर का बना स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए अच्छा होता है। बॉलीवुड सेलेब्स भी कहते हैं कि घर की दाल, रोटी, सब्जी, घी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह सच नहीं है।

घर की बनी कई चीजों में कोलेस्ट्रॉल का लेवल हाई होता है। इतना ही नहीं इन चीजों में बैड फैट और एलडीएल की मात्रा ज्यादा होती है। ये चीजें आपकी हृदय के लिए बेहद खतरनाक है। आइए इन चीजों के बारे में जानते हैं।

खाने पीने की इन चीजों से बढ़ता है कोलेस्ट्रॉल

घी

खाना बनाने के लिए हमारे घरों में घी का इस्तेमाल होता है। यह सॉल्युबल फैट होता है जो आसानी से पच जाता है। अगर आप ज्यादा मात्रा में इसे खाते हैं तो दिक्कत होती है। घी में सैचुरेटेड फैट होता है, जब ज्यादा मात्रा में खाते हैं तब एलडीएल और कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ जाता है। इसलि मात्रा का ध्यान रखना जरूरी होता है। एक व्यक्ति को दिन भर में एक से दो चम्मच घी खाना चाहिए।

रिफाइंड कॉर्ब्स

कोलेस्ट्रॉल का मतलब सिर्फ फैट नहीं है बल्कि रिफाइंड कॉर्ब्स भी होता है। रोटी, मैदा, बिस्कुट और पैकेज्ड स्नैक्स में कॉर्ब्स की मात्रा ज्यादा होती है। ये चीजें शरीर में ब्लड शुगर और एलडीएल की मात्रा को बढ़ाने का काम करता है।

पूड़ी और पकौड़े

घर पर पूड़ी और पकौड़े को बार-बार एक ही तेल में गर्म करके बनाया है। इन चीजों में ऑक्सिडाइड फैट होता है जो हार्ट के लिए बहुत नुकसानदायक होता है। ये तेल सेहत के लिए हानिकारक होता है।

पापड़, आचार और नमकीन

इन चीजों में नमक और अनहेल्दी फैट होता है। ये दोनों चीजें कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बढ़ाने का काम करती है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के मुताबिक डाइट में नमक और अनहेल्दी फैट वाली चीजें हार्ट के लिए नुकसानदायक है। सिर्फ एक चीज खाने से सेहत को नुकसान नहीं होता है। अगर आप एक पैटर्न को फॉलो करते हैं तो सेहत को नुकसान पहुंचता है।

कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कैसे कम करें?

National Family Health Survey (NFHS-5) ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि हेल्दी लाइफस्टाइल मोटापे को कम करने में मदद करता है।

  • संतुलित आहार लें।
  • डाइट में साबूत अनाज, दाल, फल और सब्जियों को शामिल करें। ये चीजें कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद करती हैं।
  • रिफाइंड कॉर्ब्स की जगह पर ओट्स,साबूत अनाज खाएं
  • डाइट में फाइबर वाली चीजों को शामिल करें।
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: khabaraganv