Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
'गोविंदा ने जाने से मना किया था', 'लॉकअप 2' में फूट फूट कर रोईं सुनीता अहूजा

'गोविंदा ने जाने से मना किया था', 'लॉकअप 2' में फूट फूट कर रोईं सुनीता अहूजा

रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में गोविंदा की पत्नी सुनीता अहूजा ने बिंदास एंट्री ली थी। वह शो में दर्शकों को खूब एंटरटेन भी कर रही थीं लेकिन अब उनका इमोशनल ब्रेकडाउन हो गया है।

उन्होंने शो के मेकर्स पर अच्छा खाना नहीं देने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि खाने में सूप ऐसा मिलता है जैसे गाय का पेशाब हो। उन्होंने इस तरह का खाना खाने से मना कर दिया। सुनीता अहूजा का कई कंटेस्टेंट्स ने सपोर्ट किया।

सुनीता इस दौरान काफी इमोशनल हो गई और उन्होंने शो छोड़ने की जिद्द पकड़ ली। इसी के साथ शो पर खुलासा किया कि पति गोविंदा ने उन्हें इस शो में जाने से मना किया था। रात में बिना खाएं वह सो गई और अगली सुबह उठते ही उन्होंने कहा, 'तुम लोगों के साथ अच्छे से रह रही हूं। अपनी औकात नहीं दिखा रही हूं तो इसका मतलब यह नहीं है कि फुटेज के लिए कुछ भी करोगे। फिर इंसान भूल जाए क्या चल रहा है। मेरे को आज ही यहां से जाना है। मेरे को ची ची ने कहा था मत जा, मत जा। मैंने उसकी बात नहीं मानी और अब मैं पछता रही हूं।' वह भावुक होकर रोने लगीं।

सुनीता ने टास्क करने से मना किया

मेकर्स ने कंटेस्टेंट्स से कहा कि अगर उन्हें नाश्ता चाहिए तो टास्क करना होगा। सुनीता ने शो में टास्क करने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि वह कोई भी टास्क नहीं करेंगी। वह सिर्फ अपने घर जाना चाहती हैं। उन्होंने नाश्ता नहीं किया और यहां तक कि यह कह दिया कि अगर शो छोड़ने का यही तरीका है तो बीमार होना पसंद करेंगी।

रितेश ने सुनीता को संभाला

उन्होंने शो के होस्ट रितेश देशमुख से मुलाकात की और कहा कि मुझसे यह गेम नहीं खेला जाएगा। हली भी मुझे जोर से लग गया था ना। मुझे इमोशनल ब्रेकडाउन हो रहा है तो मैं रिक्वेस्ट कर रही थी कि अगर मुझे शो से एविक्ट कर सकें तो। रितेश ने उन्हें गले लगाया और समझाने की कोशिश की।

कश्मीरा ने किया सपोर्ट

मामी सुनीता को रोते हुए देखकर बहू कश्मीरा ने सपोर्ट किया है। उन्होंने सुनीता के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'आप अकेले नहीं है, पूरा परिवार आपके साथ है। किसी को भी आपको कमजोर मत करने देना। चाहे रियल लाइफ हो या रियलिटी शो। हमेशा खुद जैसे रहो और आपको जो भी परेशान कर रहा है, उसे उसी की भाषा में जवाब दो।'

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: khabaraganv