Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
GT vs RCB Final: पावरप्ले में तय होगी फाइनल होगी तस्वीर, आंकड़े गवाह

GT vs RCB Final: पावरप्ले में तय होगी फाइनल होगी तस्वीर, आंकड़े गवाह

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के उस मुकाबले की घड़ी आ गई है, जिसका इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे थे। आज (31 मई) अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सीजन की दो सबसे बेहतरीन टीमें गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) फाइनल में भिड़ने वाली हैं।

RCB ने लीग स्टेज में नंबर-1 पर फिनिश किया था, तो GT दूसरे पायदान पर रही थी। रजत पाटीदार की कप्तानी वाली टीम क्वालिफायर 1 में GT को रौंदकर फाइनल में पहुंची है। वहीं GT ने RCB के हाथों हार के बाद दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को एकतरफा अंदाज में शिकस्त देकर खिताबी मुकाबले का टिकट कटाया है।

इस फेज में डिसाइड होगा फाइनल का नतीजा

GT और RCB के बीच मुकाबला वैस तो 20-20 ओवर का खेला जाना है लेकिन मैच की तस्वीर पहले 6 ओवर में ही तय हो सकती है। दोनों ही टीमों के पास नई गेंद के बेहतरीन तेज गेंदबाज हैं। GT के कैगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज मौजूदा सीजन में पावरप्ले के दौरान सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में शामिल हैं। रबाडा इस फेज में जहां 19 विकेट झटक नंबर-1 हैं, वहीं सिराज 14 विकेटों के साथ संयुक्त रूप से तीसरे पायदान पर हैं।

RCB के भुवनेश्वर कुमार ने इस सीजन पावरप्ले में 16 विकेट चटकाए हैं और दूसरे नंबर पर हैं। खिताबी मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन RCB उम्मीद करेगी कि भुवनेश्वर GT की सलामी जोड़ी को जल्दी तोड़ें। अगर शुभमन गिल और साई सुदर्शन की जोड़ी जम गई तो उनके लिए मुश्किलें हो सकती हैं। इस सीजन 7 मैचों में गिल-सुदर्शन की जोड़ी 5 ओवर के बाद तक साथ रही है, जिसमें GT को 6 मैचों में जीत मिली है।

IPL 2026 में पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट

  • कैगिसो रबाडा (GT) - 19 विकेट
  • भुवनेश्वर कुमार (RCB) - 16 विकेट
  • मोहम्मद सिराज (GT) - 14 विकेट
  • जोफ्रा आर्चर (RR) - 14 विकेट

RCB का तुरुप का इक्का साबित होंगे भुवनेश्वर?

स्विंग किंग भुवनेश्वर इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में रबाडा (28 विकेट) के बाद दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने अब तक 15 मैचों में 26 विकेट झटक लिए हैं। वह फाइनल में RCB का तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं। उन्होंने GT के कप्तान गिल को IPL में 14 पारियों में 6 बार पवेलियन की राह दिखाई है। इस दौरान उनके खिलाफ गिल सिर्फ 101 के स्ट्राइक रेट से 80 रन ही बटोर पाए हैं। अगर भुवनेश्वर 5 ओवर से पहले गिल को आउट कर देते हैं, तो GT की टीम घुटनों पर आ सकती है।

भुवनेश्वर का जोस बटलर के खिलाफ भी जबरदस्त रिकॉर्ड है। उन्होंने इस दिग्गज बल्लेबाज को टी20 में 9 बार आउट किया है। दोनों के बीच अब तक 21 बार भिड़ंत हुई है, जिसमें बटलर 123 रन ही बना सके हैं।

कोहली को फिर तंग करेंगे रबाडा?

भुवनेश्वर का गिल-बटलर के सामने तूती बोलती है तो GT के रबाडा और सिराज का RCB के टॉप ऑर्डर के खिलाफ भी रिकॉर्ड कमजोर नहीं है। रबाडा ने विराट कोहली को 17 टी20 पारियों में 5 बार चलता किया है। इस भिड़ंत में कोहली 131 रन बना पाए हैं। GT और RCB की टीमें अहमदाबाद में लीग स्टेज में आमने-सामने हुई थीं, तो रबाडा ने कोहली का विकेट झटका था। आज वह फिर से कोहली को तंग कर सकती हैं। दूसरी तरफ सिराज फॉर्म में चल रहे देवदत्त पडिक्कल के खिलाफ अपना दबदबा कायम रखना चाहेंगे। सिराज ने इस युवा बल्लेबाज को IPL में 8 पारियों में 3 बार आउट किया है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: khabaraganv