Dailyhunt
'गुड नाइट भाई, चलो सोते हैं...', इल्हान उमर पर ट्रंप का फूहड़ तंज, जवाब भी मिला

'गुड नाइट भाई, चलो सोते हैं...', इल्हान उमर पर ट्रंप का फूहड़ तंज, जवाब भी मिला

फ्लोरिडा की एक बड़ी चुनावी रैली में डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी कट्टर विरोधी और मुस्लिम सांसद इल्हान उमर पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है। ट्रंप ने न सिर्फ इल्हान उमर के बोलने के तरीके की नकल उतारी बल्कि उनके चरित्र, परिवार और देश के प्रति उनकी वफादारी पर भी गंभीर आरोप लगाए।

ट्रंप ने मंच से दहाड़ते हुए कहा, 'मैं तो उन्हें देखना भी पसंद नहीं करता, क्या यह सब आपको घिनौना नहीं लगता?' ट्रंप के इस भाषण ने अमेरिका की राजनीति में नया विवाद पैदा कर दिया है।

ट्रंप ने इल्हान उमर के निजी जीवन से जुड़ी एक पुरानी अफवाह को सच बताते हुए कहा, 'इल्हान उमर ने अपने ही सगे भाई से शादी की है।' उन्होंने इस रिश्ते पर तंज कसते हुए आगे कहा, 'हालांकि यह जोड़ा देखने में प्यारा है लेकिन इनका यह रिश्ता पूरी तरह से गैर-कानूनी है।' ट्रंप ने इस बात को एक बहुत बड़ा व्यक्तिगत घोटाला और कानून का उल्लंघन बताया।

मंच पर नकल उतारकर किया मजाक

भाषण देते हुए ट्रंप ने इल्हान उमर की एक्टिंग भी की। उन्होंने मंच पर नाटक करते हुए दिखाया कि उमर अपने भाई से कैसे बात करती होंगी। ट्रंप ने कहा, 'डार्लिंग, मैं तुमसे प्यार करती हूं। गुडनाइट भाई, चलो अब सोने चलते हैं।' इस तरह की बातें कहकर ट्रंप ने सबका ध्यान खींचा और उमर के चरित्र पर सवाल उठाए। उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या ऐसी महिला देश की नेता होनी चाहिए।

सोमालिया पर निशाना

इल्हान उमर पहले सोमालिया देश की रहने वाली थीं और बाद में अमेरिका आई। ट्रंप ने सोमालिया के बारे में कहा, 'सोमालिया एक ऐसा देश है जहां न तो कोई सरकार है, न कोई पुलिस है और न ही कोई सेना है। वहां सिर्फ गंदगी, बीमारियां और जुर्म है।' ट्रंप ने गुस्सा जताया कि एक महिला ऐसे खराब देश से यहां आती है और अब हमें ही सिखाती है कि अमेरिका जैसा बड़ा देश कैसे चलाना चाहिए।

ट्रंप ने इल्हान उमर पर पैसों की हेराफेरी का भी आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया, पिछले महीने उमर ने अपनी कुल संपत्ति 315 करोड़ रुपये यानी कि 38 मिलियन डॉलर बताई थी। जब जांच करने वाली टीमें आई तो उमर ने कह दिया कि यह 'हिसाब-किताब की गलती थी।' ट्रंप ने आगे कहा कि पकड़े जाने के डर से उन्होंने तुरंत अपनी संपत्ति को घटाकर सिर्फ 67 लाख रुपये यानी की 80,000 डॉलर कर दिया। ट्रंप के मुताबिक यह बहुत बड़ा झूठ है।

देश के लिए बताया बहुत बड़ा खतरा

अपनी बात पूरी करते हुए ट्रंप ने कहा कि इल्हान उमर का पूरा जीवन झूठ और धोखाधड़ी से भरा हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि उमर अमेरिका से नफरत करती हैं और इसे अंदर से कमजोर करना चाहती हैं। ट्रंप ने साफ-साफ कहा कि ऐसे लोगों को अमेरिका का राजनीति में रहने का कोई हक नहीं है और उन्हें देश से बाहर कर देना चाहिए।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: khabaraganv