Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
IND vs ENG: 'तिलक वर्मा कप्तान भी बनेंगे...' दिग्गज ने टीम मैनेजमेंट पर कसा तंज

IND vs ENG: 'तिलक वर्मा कप्तान भी बनेंगे...' दिग्गज ने टीम मैनेजमेंट पर कसा तंज

यरलैंड और इंग्लैंड दौरे से पहले भारतीय टी20 टीम के उप-कप्तान बने तिलक वर्मा खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। वह लीडरशिप रोल मिलने के बाद से 5 पारियों में सिर्फ 114 रन बना पाए हैं।

उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 111.76 का रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ मंगलवार (7 जुलाई) तीसरे टी20 मुकाबले में उन्हें अक्षर पटेल से भी नीचे छठे नंबर पर भेजा गया। हालांकि यह दांव भी नहीं चला और तिलक 11 गेंद खेलकर महज 3 रन ही जोड़ पाए। लगातार फेल होने के बाद उनकी जगह पर सवाल उठ रहे हैं।

इस बीच भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज ओपनर कृष्णमचारी श्रीकांत ने तंज कसते हुए कहा है कि उन्हें जल्द ही कप्तान भी बनाया जाएगा। टीम इंडिया के सेलेक्टर रहे श्रीकांत का मानना है कि तिलक तेज गेंदबाजी के सामने सहज नहीं हैं और टीम मैनेजमेंट उन्हें बचाने के लिए बैटिंग ऑर्डर में नीचे भेज रहा है। उन्होंने बताया कि तिलक को बाहर कर संजू सैमसन को खिलाना चाहिए।

'तिलक को ड्रॉप करो'

श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'तिलक वर्मा अभी उप-कप्तान हैं और लगता है कि वह जल्द ही कप्तान भी बन जाएंगे। तिलक ने शायद खुद कहा है कि वह पेस और बाउंस देखकर बाहर नहीं निकलना चाहते। उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा है। मैं तो तिलक के बजाय संजू सैमसन को ही खिलाना पसंद करूंगा। आप तिलक को अपना मेन बल्लेबाज और उप-कप्तान बनाते हैं। फिर आप उन्हें तेज गेंदबाजी से क्यों बचा रहे हैं?'

उन्होंने आगे कहा, 'वे उससे पहले अक्षर पटेल को भेज रहे। ऐसे में यह स्पष्ट है कि वे तिलक वर्मा को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। दरअसल, वे जानते हैं कि तिलक शॉर्ट पिच बॉलिंग के सामने कमजोर है। मैं लगातार कह रहा हूं कि तिलक को ड्रॉप कर देना चाहिए। लेकिन वे उसे ड्रॉप नहीं करते।'

श्रीकांत ने शिवम दुबे को भी लपेटा

श्रीकांत ने शिवम दुबे को आड़े हाथों लेते हुए कहा, 'हर्षित राणा को शुवम दुबे से पहले भेजा गया। थिंकटैंक क्या हरकतें कर रहा है? हम जानते हैं कि शिवम दुबे पेस और बाउंस होने पर खेल नहीं पाता। ऐसा लग रहा था कि जैसे ही उसने पिच देखी, वह खुशी-खुशी आउट होकर बच निकला। शुवम दुबे तभी कुछ कर सकता है, जब कोई स्पिनर फ्लैट ट्रैक पर स्लॉट में धीमी गेंद डाले। जोफ्रा आर्चर उसे गेंदबाजी करते समय हंस रहा था।'

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: khabaraganv