Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी की पत्नी ने की खुदकुशी, एक दिन पहले शेयर की थी रील

इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी की पत्नी ने की खुदकुशी, एक दिन पहले शेयर की थी रील

रियाणा के रोहतक जिले में इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी शीलू बलहारा की 23 वर्षीय पत्नी मुस्कान की आत्महत्या ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। शुक्रवार दोपहर हुई इस घटना के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

शुरुआती जांच में आत्महत्या के पीछे की वजह साफ नहीं हो सकी है लेकिन पुलिस हर पहलू से मामले की पड़ताल कर रही है।

मुस्कान रोहतक के मेहम क्षेत्र की रहने वाली थीं। उनकी शादी दिसंबर 2023 में इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी शीलू बलहारा से हुई थी। शादी के करीब एक साल बाद नवंबर 2025 में उनके बेटे हार्दिक का जन्म हुआ था। परिवार में खुशियों के बीच अचानक हुई इस घटना से रिश्तेदार और स्थानीय लोग भी हैरान हैं।

एक दिन पहले शेयर की थी सोशल मीडिया रील

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुस्कान ने आत्महत्या से एक दिन पहले पंजाबी गाने पर एक रील सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। इसके बाद अगले ही दिन उनके इस कदम ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, अब तक पुलिस को कोई सुसाइड नोट मिलने की जानकारी सामने नहीं आई है। जांच अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर किन परिस्थितियों में मुस्कान ने इतना बड़ा कदम उठाया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने भी घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिवार के सदस्यों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया गया है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: khabaraganv