Dailyhunt
IPL 2026: अहमदाबाद में शुभमन गिल ने चुनी बॉलिंग, RCB से बदला चुकता करेगी GT?

IPL 2026: अहमदाबाद में शुभमन गिल ने चुनी बॉलिंग, RCB से बदला चुकता करेगी GT?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर-42 में गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीमें आमने-सामने हैं। यह मुकाबला अहमदाबाद में खेला जा रहा है, जिसमें मेजबान GT के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

पिच काफी हरी है। ऐसे में RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा कि वह भी पहले बॉलिंग ही चुनते। हालांकि पाटीदार ने यह भी कहा कि पिच से गेंदबाजों को उतनी मदद नहीं मिलेगी, बल्लेबाजी आसान रहेगी। GT और RCB दोनों टीमों ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।

फिल सॉल्ट अभी भी फिट नहीं

RCB के ओपनर फिल सॉल्ट चोट से पूरी तरह से नहीं उबर पाए हैं। उनकी जगह जैकब बेथल फिर से ओपनिंग करते दिखेंगे। RCB की बॉलिंग के दौरान रसिख सलाम डार इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतर सकते हैं। GT की टीम में अरशद खान ने अपनी जगह को बरकरार रखा है। प्रसिद्ध कृष्णा और अशोक शर्मा GT की टीम से बाहर हैं। दोनों को इम्पैक्ट प्लेयर्स की लिस्ट में भी जगह नहीं मिली है। राहुल तेवतिया GT के इम्पैक्ट प्लेयर हो सकते हैं।

RCB से बदला लेगी GT?

GT और RCB के बीच 24 अप्रैल को बेंगलुरु में भिड़ंत हुई थी। इस मुकाबले में RCB ने 206 रन के टारगेट को 18.5 ओवर में 5 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया था। इस जीत के साथ RCB ने GT के खिलाफ हेड टू हेड रिकॉर्ड को 4-3 कर दिया। आज देखना होगा कि GT की टीम उस करारी हार का बदला ले पाती है या नहीं।

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI:

गुजरात टाइटंस - शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार

इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प - राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, निशांत सिंधु, कुलवंत खेजरोलिया

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - विराट कोहली, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा

इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प - रसिख सलाम डार, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विकी ओस्तवाल, वेंकटेश अय्यर

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: khabaraganv