Dailyhunt
IPL 2026: चेपॉक में मुंबई इंडियंस ने चुनी बैटिंग, दो बदलाव के साथ उतरी CSK

IPL 2026: चेपॉक में मुंबई इंडियंस ने चुनी बैटिंग, दो बदलाव के साथ उतरी CSK

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 44वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) आमने-सामने है। चेपॉक में खेले जा रहे इस मुकाबले में MI ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है।

IPL इतिहास की ये दो सबसे सफल टीमें मौजूदा सीजन में संघर्ष कर रही है और अपना-अपना आखिरी मुकाबला हारकर आ रही है।

CSK 8 मैचों में 6 पॉइंट्स के साथ सातवें पायदान पर है। दूसरी तरफ MI ने 8 मैचों में 2 ही जीत हासिल की है और वह 9वें स्थान पर है। MI ने सीजन की शुरुआत जीत के साथ की थी लेकिन वह अगले 7 में से 1 ही मैच में जीत पाई है।

दोनों टीमों में हुए बदलाव

MI के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस के दौरान कहा कि लेग स्पिनर रघु शर्मा डेब्यू कर रहे हैं। रघु का नाम इम्पैक्ट प्लेयर्स की लिस्ट में है। MI की टीम जब बॉलिंग करेगी, तब वह मैदान पर दिखेंगे। इसके अलावा अश्विनी कुमार की जगह कृष भगत की एंट्री हुई है। दूसरी तरफ CSK ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज गुरजपनीत सिंह की जगह रामकृष्ण घोष को मौका दिया है।

रामकृष्ण घोष दाएं हाथ से तेज गेंदबाजी करने के अलावा लोअर ऑर्डर में हार्ट हिटिंग के लिए जाने जाते हैं। उनका IPL डेब्यू होने जा रहा है।

CSK ने चौंकाने वाला फैसला लेते हुए अकील हुसैन को बाहर बैठा दिया है। अकील हुसैन ने MI के खिलाफ पिछले मुकाबले में घातक गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट लिए थे और CSK को 103 रन से बड़ी जीत दिलाई थी। इस कैरेबियाई लेफ्ट आर्म स्पिनर की जगह ऑलराउंडर प्रशांत वीर खेल रहे हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI:

चेन्नई सुपर किंग्स - संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कम्बोज, मुकेश चौधरी

इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प - कार्तिक शर्मा, अकील हुसैन, सरफराज खान, मैथ्यू शॉर्ट, गुरजपनीत सिंह

मुंबई इंडियंस - रायन रिकलटन (विकेटकीपर), विल जैक्स, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, कृष भगत, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर

इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प - राज अंगद बावा, रघु शर्मा, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, अश्विनी कुमार

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: khabaraganv