Dailyhunt
'जली तो है...', धुरंधर 2 की सक्सेस पर किसे ट्रोल कर गए जाकिर खान?

'जली तो है...', धुरंधर 2 की सक्सेस पर किसे ट्रोल कर गए जाकिर खान?

चेतक स्क्रीन अवार्ड्स 2026 के मंच पर मशहूर कॉमेडियन जाकिर खान ने बॉलीवुड की असलियत पर खुलकर बात की। उन्होंने आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की जबरदस्त सफलता का जिक्र करते हुए पूरी फिल्म इंडस्ट्री को निशाने पर लिया।

जाकिर ने साफ कहा कि फिल्म की कामयाबी से बाकी लोग खुश नहीं हैं, बल्कि वे अंदर ही अंदर जल रहे हैं। जाकिर ने मंच से जो कुछ भी कहा, वह सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो गया है।

जाकिर खान इस अवार्ड शो को आलिया भट्ट, सुनील ग्रोवर और करण जोहर के साथ होस्ट कर रहे थे। होस्टिंग के दौरान उन्होंने मंच से सीधे तौर पर कहा, 'आप चाहे जितने भी कॉन्ग्रैचुलेटरी (बधाई के) पोस्ट डाल दें, कितनी भी स्टोरीज लगा लें या इंटरव्यू में इसे अपनी फेवरेट फिल्म बता दें, मगर सच तो यह है कि धुरंधर से सबकी जली तो है। बम फिल्म में लयारी में फूटे हैं, पर धुआं बांद्रा से जुहू में उड़ा है।'

बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने कमाई के ऐसे आंकड़े छुए हैं जो पहले कभी नहीं देखे गए। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म की दोनों किस्तों ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया है। 'धुरंधर पार्ट 1' ने दुनिया भर में 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था। इसके बाद 'धुरंधर 2: द रिवेंज' ने पहली ही दिन 145 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक ओपनिंग ली। यह फिल्म अब तक ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 1500-1600 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा चुकी है और

भारत में 1000 करोड़ रुपये नेट कमाने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई है।

फिल्म की कहानी

इस फिल्म में रणवीर सिंह ने 'हमजा' (जसकीरत सिंह रंगी) नाम के एक अंडरकवर एजेंट का रोल निभाया है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ सारा अर्जुन, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना और संजय दत्त जैसे बड़े सितारे शामिल हैं। स्क्रीन अवाडर्स 2026 में इस फिल्म ने अपनी धाक जमाई और बेस्ट एक्टर (रणवीर सिंह) और बेस्ट डायरेक्टर (आदित्य धर) सहित कुल 14 अवार्ड्स अपने नाम किए।

सोशल मीडिया पर लोगों का रिएक्शन

जाकिर खान का यह वीडियो आते ही इंटरनेट पर छा गया है। लोग कह रहे हैं कि जाकिर ने वही कड़वा सच बोला है जो अक्सर लोग कहने से बचते हैं। सोशल मीडिया पर लोग उनकी इस बेबाकी की खूब तारीफ कर रहे हैं। यूजर्स का मानना है कि जाकिर ने बिना किसी डर के बॉलीवुड का असली चेहरा सबके सामने रख दिया है और इसी वजह से यह वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: khabaraganv