Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
कैसे बाहर का बर्गर खाकर वजन घटा सकते हैं? तमन्ना भाटिया के ट्रेनर से जानिए

कैसे बाहर का बर्गर खाकर वजन घटा सकते हैं? तमन्ना भाटिया के ट्रेनर से जानिए

मोटापा एक ऐसी समस्या है जिससे ज्यादातर लोग परेशान है। मोटापा सिर्फ आपके लुक को ही नहीं खराब करता है। बल्कि बीमारियों का घर भी है। मोटापे की वजह से शुगर, थायराइड और हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

बढ़े हुए वजन घटाने को लोग तमाम तरह के डाइट को फॉलो करते हैं। ज्यादातर लोग वजन घटाने के लिए अपने खाने पीने की मनपसंद चीजों को छोड़ देते हैं। ये लोग महीने में एक दिन बाहर की तली-भूनी चीजों को खाते हैं। इसे चीट डाइट डे कहा जाता है।

फास्ट फूड में रिफाइंड कॉर्ब्स, शुगर और बाकी चीजें शामिल होती हैं। इसी वजह से लोग इन चीजों को खाने से बचते हैं। हाल ही में तमन्ना भाटिया के फिटनेस ट्रेनर सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि बाहर की चीजें खाने के बावजूद आप वजन घटा सकते हैं। आइए समझते हैं कैसे?

कैसे घटा सकते हैं वजन?

सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि सिर्फ बर्गर खाने से आपका फैट नहीं बढ़ता है। जब आप फ्राइज, डेजर्ट और शुगर वाली ड्रिंक्स के बड़े कॉम्बो मंगवाते हैं तब ऐसा होता है। इन चीजों में कैलोरी की मात्रा अधिक होती है जिसकी वजह से वजन बढ़ता है।

उन्होंने आगे कहा, 'स्मार्ट तरीके से खाना चाहिए। आपको यह समझने की जरूरत है कि वजन घटाने के लिए कैलोरी की मात्रा को कंट्रोल में रखना जरूरी है। इसका मतलब यह नहीं है कि आप खुद को भूखा रखे हैं या फिर अपनी मनपसंद चीजों को खाना छोड़ दें। आप वजन घटाने के दौरान भी बाहर का खाना खा सकते हैं लेकिन कैलोरी को ध्यान में रखकर खाएं।'

इन बातों का रखें ध्यान

सिदार्थ ने कहा, 'आपको बाहर की तली भूनी चीजों को स्मार्ट तरीके से खाना है जैसे आप बर्गर के साथ फ्राइज और शुगर वाली ड्रिंक को पीने की बजाय सिर्फ बर्गर खाएं। उसमें भी आप उस बर्गर को चुनें जो मल्टीग्रेन ब्रेड से बना हो और चीनी कम हो। एक बर्गर खाने से वेट लॉस जर्नी में फर्क नहीं पड़ेगा। 30 दिन में से 29 दिन हेल्दी चीजें खाएं, रोजाना एक्सरसाइज करें। लगातार मेहनत करके आप तेजी से वजन घटा सकते हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: khabaraganv