मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष की फिल्म 'डकैत' का हाल ही में ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में आमिर खान की भतीजी जैन मैरी खान मुख्य भूमिका में हैं। इवेंट में जैन मैरी के लुक की खूब तारीफ हुई थी।
उन्होंने साड़ी के साथ डीपनेक ब्लाउज पहना था। इस आउटफिट में वह बला की खूबसूरत लग रही थीं। अब इवेंट के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। उन्हें गलत एंगल से शूट किया गया है।
इस तरह के वल्गर वीडियो को देखने के बाद लोगों का गुस्सा भड़क गया है। लोग इवेंट में शामिल फोटोग्राफर्स को ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि इन तस्वीरों को लेकर जैन मैरी की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं है। आइए जानते हैं कौन हैं आमिर खान की भांजी?
कौन हैं जैन मैरी खान?
जैन मैरी खान आमिर खान के चचरे भाई मंसूर खान की बेटी हैं। वह इमरान खान की कजिन हैं। जैन इस समय फिल्मों में अपना नाम बना रही हैं। वह डकैत से पहले कई प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुकी हैं।
जैन मेरी का फिल्मी करियर
जैन ने अपने करियर की शुरुआत साल 2016 में फिल्म 'कपूर एंड सन्स' में बतौर एसिस्टेंट डायरेक्टर की थी। उन्होंने 2020 में अपना ऐक्टिंग डेब्यू नेटफ्लिक्स की क्राइम थ्रिलर सीरीज 'मिसेज सीरियल किलर' से की थी। फिल्म 'मोनिका ओ माई डार्लिंग' में उन्होंने राजकुमार की बहन का रोल प्ले किया था। फिर वह जोया अख्तर की सीरीज 'मेड इन हैवन' में नजर आई थी। इसके अलावा 'फील लाइक इश्क','अयान मीरा' और 'इलिगल जस्टिस आउट ऑफ कंट्रोल' के तीसरे सीजन में नजर आ चुकी हैं।
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: khabaraganv