Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
कोई घर लौटने वाला था, कोई कर रहा था पार्टी, साकेत में जान गंवाने वाले लोग कौन?

कोई घर लौटने वाला था, कोई कर रहा था पार्टी, साकेत में जान गंवाने वाले लोग कौन?

भारत की राजधानी दिल्ली में एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ। जहां साकेत में एक बिल्डिंग अचानक गिर गई। इस हादसे में कुछ लोग बिल्डिंग के मलबे में दब गए, जिनमें से 6 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।

जिन लोगों की मौत हुई, उनके परिवार और दोस्तों ने घटना को लेकर दुख जताया। इन्हीं मृतकों में से एक कपिल थे, जिनके दोस्त ने मीडियाकर्मियों को अहम बातें बताईं।कपिल के दोस्त ने बताया कि कपिल को भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) में नौकरी मिलने की उम्मीद थी, क्योंकि उनका इंटरव्यू अच्छा गया था। इसी को लेकर वे पार्टी कर रहे थे। तभी बिल्डिंग का मलबा टीन की कैंटीन पर गिर गया, जहां कपिल और नलिन की मौत हो गई। खुशी का माहौल देखते ही देखते शोक में बदल गया।

यह हादसा शनिवार यानी 30 मई की शाम का है। शाम करीब 7 बजकर 30 मिनट पर बहुमंजिला बिल्डिंग ढह गई। यह बिल्डिंग साकेत मेट्रो स्टेशन के पास स्थित थी। जानकारी के लिए बता दें कि नलिन और कपिल दोनों ही बिहार के रहने वाले थे, जो दिल्ली के एक कोचिंग सेंटर में दोस्त बने थे। दोनों पर ही मलबा गिर गया था, जिसके बाद बाकी दोस्त कपिल को अस्पताल ले गए। अस्पताल में इलाज के दौरान कपिल की मौत हो गई, जबकि नलिन का पूरा शरीर मलबे में दब चुका था, जिसे कई घंटे बाद निकाला गया।

कपिल के दोस्तों ने क्या बताया?

कपिल के दोस्तों ने बताया कि वे लोग सैदुलाजाब इलाके की एक कैंटीन में छोटी-सी पार्टी मनाने गए थे। कैंटीन की छत टीन की थी। छत पर बिल्डिंग का मलबा गिरा, जिससे कपिल और नलिन बुरी तरह घायल हो गए। जब यह हादसा हुआ, तब सभी दोस्त एक साथ बैठे हुए थे। मलबा गिरने की वजह से कपिल के सिर पर गंभीर चोटें आई थीं। साथ ही उसके सीने में लोहे की छड़ घुस गई थी।

नलिन के बाकी दोस्तों ने बताया कि वह 23 साल का था, जो बीटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद GATE परीक्षा की तैयारी कर रहा था। गुरुग्राम में रहने वाले नलिन के चाचा ने कहा, 'नलिन छुट्टियों में घर आने वाला था, लेकिन यह हो गया।'

नलिन के चाचा ने घंटों किया इंतजार

नलिन के दोस्तों ने रात 8 बजे नलिन के चाचा बैकुंठ को पूरी जानकारी दी थी। इसके बाद वह घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कई घंटों तक नलिन के मिलने का इंतजार किया। काफी देर बाद मलबे में दबा नलिन का शव बरामद हुआ।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: khabaraganv