Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
क्रिस्टल डिसूजा ट्रोल क्यों हो रही हैं? जवाब हुआ वायरल

क्रिस्टल डिसूजा ट्रोल क्यों हो रही हैं? जवाब हुआ वायरल

टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा इन दिनों अपने रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स सीजन 2' को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने एक सोशल मीडिया यूजर को बहुत तीखा और करारा जवाब दिया है जिसने शो के दौरान उनके लुक, चेहरे और अपीयरेंस को लेकर उल्टा-सीधा बोला था।

उनके चेहरे के हाव-भाव का मजाक उड़ाया था, जिससे यह पूरा मामला इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है।

क्रिस्टल डिसूजा इस समय 'द ट्रेटर्स सीजन 2' नाम के रियलिटी शो में खेल रही हैं और इस शो में एक ट्रैटर यानी गद्दार का रोल निभा रही हैं। शो की सबसे बड़ी बात यह है कि वह शो की इकलौती ऐसी ओजी ट्रैटर हैं जो पहले एपिसोड से लेकर अभी तक लगातार इस खेल में सुरक्षित बची हुई हैं। अब सीधे फिनाले के बहुत करीब पहुंच चुकी हैं, जहां उनके तेज दिमाग, खेल और रणनीति की हर तरफ जमकर चर्चा हो रही है।

रील शेयर कर यूजर ने चेहरे पर उठाए सवाल

यह पूरा मामला तब सामने आया जब इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने शो के 'सर्कल ऑफ शैक' सेगमेंट का एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में क्रिस्टल के चेहरे पर ज्यादा भाव या एक्सप्रेशन नहीं दिख रहे थे। जिसके बाद उस यूजर ने वीडियो पर कैप्शन लिखा था कि सम्मानपूर्वक उनके चेहरे में आखिर क्या खराबी है और उनका चेहरा बिल्कुल नहीं हिलता है। इस तरह उनके चेहरे पर सीधे तौर पर निशाना साधा।

क्रिस्टल का जवाब

जब क्रिस्टल की नजर इस वायरल वीडियो और उस पर किए गए कमेंट पर पड़ी तो उन्होंने चुप रहने के बजाय खुद सीधे कमेंट सेक्शन में जाकर उस यूजर को जवाब दिया। क्रिस्टल ने लिखा कि वह अपने काम में इतनी अच्छी हैं कि ट्रोल करने वाले के पास उनकी बुराई करने के लिए उनके काम के अलावा और कुछ नहीं बचा है। वह एक बेहतर हेट पीआर जॉब कर सकते हैं।

क्रिस्टल के इस जवाब के बाद कमेंट सेक्शन में लंबी बहस छिड़ गई और कई लोग उनके समर्थन में उतर आए। एक यूजर ने नाराजगी जताई कि लोग शो के शानदार गेम पर बात करने के बजाय पूरी बातचीत को सिर्फ एक औरत के लुक पर लाकर खत्म कर रहे हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: khabaraganv