Dailyhunt
लू, बारिश और तेज आंधी, मौसम आज दिखाएगा कई रंग, IMD ने जारी किया अलर्ट

लू, बारिश और तेज आंधी, मौसम आज दिखाएगा कई रंग, IMD ने जारी किया अलर्ट

देशभर में मौसम के कई रंग आज आप लोगों को देखने को मिलेंगे। एक तरफ कुछ राज्यों में बारिश होने की संभावना है तो कुछ राज्यों में तेज आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही कुछ राज्यों में तो गर्मी इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि मौसम विभाग ने लू की चेतावनी दे दी है।

उत्तर भारत से दक्षिण भारत तक मौसम ने करवट ली है। इसके साथ ही पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में अभी भी बारिश का दौर जारी है।

मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दिनों में कई राज्यों में मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिलेगा। दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में भी यह बदलाव देखने को मिलेगा। आज सुबह से ही इस क्षेत्र में तेज हवाएं चलेंगी। दोपहर के समय तापमान में 3 से 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

 13 अप्रैल का मौसम

उत्तर प्रदेश और बिहार का मौसम

उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां भी मौसम में आज बदलाव देखने को मिलेगा। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग मौसम देखने को मिलेगा। एक तरफ पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है तो वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लू का अलर्ट है।

मौसम विभाग ने लखनऊ, वाराणसी, अयोध्या, प्रयागराज, गौतम बुद्ध नगर, मथुरा, कानपुर, गाजीपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर और गाजीपुर में भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट किया है। 14 से 17 अप्रैल के बीच राज्य के पश्चिमी हिस्सों में मौसम सामान्य और साफ रहने के आसार हैं, जबकि पूर्वी क्षेत्रों में बीच-बीच में बारिश और गरज-चमक जारी रह सकती है।

बिहार की बात करें तो यहां आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि 13 और 14 अप्रैल को राज्य के लगभग 25 जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ बारिश की संभावना है। मौसम की स्थिति के कारण किसानों को सतर्क रहने की सलाब दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सिवान, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर, बांका, जमुई और खगड़िया में बारिश हो सकती है।

गर्मी बढ़ेगी

एक तरफ देश के कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है तो दूसरी तरफ तापमान बढ़ने के कारण लू की संभावना है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में गर्म मौसम की चेतावनी जारी की है। सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ हिस्सों में आज लू चलने की संभावना है। ओडिशा में 14 से 16 अप्रैल के बीच, और मध्य प्रदेश, विदर्भ व छत्तीसगढ़ में 16 से 18 अप्रैल के दौरान लू का असर देखने को मिल सकता है। गुजरात, तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा के कुछ हिस्सों में भी उमस भरा मौसम रहने की संभावना है।

पूर्वोत्तर भारत में मौसम

पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत की बात करें तो यहां मौसम की गतिविधियां अभी भी जारी हैं। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश में 14, 15 और 18 अप्रैल को, और असम और मेघालय में 17 और 18 अप्रैल को बिजली और गरज के साथ छिटपुट भारी बारिश की संभावना है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: khabaraganv