Dailyhunt
मां खुद डूब गई लेकिन बेटे को नहीं छोड़ा, बरगी हादसे की तस्वीर रुला देगी

मां खुद डूब गई लेकिन बेटे को नहीं छोड़ा, बरगी हादसे की तस्वीर रुला देगी

ध्य प्रदेश के बरगी बांध में एक क्रूज डूब गया, जिसमें अब तक 9 लोगों की मौत हो गई है। बरगी बांध से रेस्क्यू टीम हादसे में डूबे हुए लोगों की तलाश कर रही थी, जहां उन्हें एक महिला और उसके बच्चे का शव मिला।

रेस्क्यू टीम ने बताया कि महिला ने मरने से पहले अपने बच्चे को जोर से पकड़ा था, जिसके के जरिए वह अपने बच्चे की जान बचाना चाह रही थी। उसी दौरान बांध में डूबने की वजह से दोनों की मौत हो गई। बच्चे और मां के शव को देखकर कई लोगों की आंखें नम हो गईं। यह देखकर कैबिनेट मंत्री ने भी दुख जताया है।

यह हादसा जबलपुर के बरगी बांध में 30 अप्रैल की शाम 5 बजे हुई, जब अचानक तेज आंधी- तूफान आया, इसी वजह से क्रूज डूब गया। इस क्रूज में लगभग 43 से 47 लोग बैठे थे, जिनमें से 9 लोगों की मौत हो चुकी है, रेस्क्यू टीम ने 22 लोगों की जान बचा ली है। रेस्क्यू टीम बाकी डूबे लोगों की तलाश कर रही है। इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया। जहां घायल लोगों को 50 हजार रुपये देने वादा किया है, वहीं हादसे में मरने वाले लोगों के परिवार को 2 लाख रुपये देने की घोषणा की है।

मां और बच्चे की लिपटी हुई मिली लाश

रेस्क्यू टीम ने बताया कि एक महिला और बच्चे के शव को बांध से निकाला गया, जहां मां अपने बच्चे को कसकर पकड़ी हुई थी। रेस्क्यू टीम ने उन्हें कई बार छुड़ाने की कोशिश की थी लेकिन वे नहीं छुड़ा पाए। इसी वजह से रेस्क्यू टीम को महिला और बच्चे का शव निकालने में मुश्किल हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बच्चे की उम्र 4 साल थी। महिला और बच्चे के शव को देखने के बाद वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।

रेस्क्यू टीम को लोगों के बचाव में बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा। लोगों की जान बचाने में सबसे बड़ी बाधा खराब मौसम और अंधेरा रहा। अंधेरे की वजह से रेस्क्यू टीम को डूबे हुएलोगों की तलाश में मुश्किलें आईं। इसी वजह से गुरुवार रात में रेस्क्यू टीम ने लोगों की खोज रोक दी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: khabaraganv