Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
'मैं शॉट मारता हूं क्योंकि मार सकता हूं...', अश्विन के मजाक पर सूर्यवंशी का जवाब

'मैं शॉट मारता हूं क्योंकि मार सकता हूं...', अश्विन के मजाक पर सूर्यवंशी का जवाब

ईपीएल (IPL) में राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी ने शानदार बल्लेबाजी की थी, जिसके लिए उन्हें सुपर सिक्सर्स ऑफ द सीजन का अवॉर्ड मिला। साथ ही, प्लेयर ऑफ द सीजन का खिताब मिला। वैभव ने इस सीजन में 72 छक्के लगाए थे।

उन्होंने 16 मैचों में 776 रन बनाए थे, जिसमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल थे। इसी अवॉर्ड को लेकर रविचंद्रन अश्विन ने मजाकिया अंदाज में बताया था कि सूर्यवंशी को चौके लगाने का अवॉर्ड नहीं मिला। यह बयान सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने लगा, जिस पर वैभव सूर्यवंशी ने जवाब दिया।

वैभव सूर्यवंशी ने बताया कि वह क्रिकेट ग्राउंड में अच्छा खेलने के लिए कितनी मेहनत करते हैं। इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया। हालांकि, उनकी टीम क्वालिफायर 2 में हार गई, जिसकी वजह से IPL 2026 की ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर पाई। अब सवाल उठता है कि अश्विन के मजाक पर वैभव ने क्या जवाब दिया?

वैभव सूर्यवंशी ने दिया जवाब

जब वैभव सूर्यवंशी को रिकॉर्ड छक्के मारने पर अवॉर्ड मिला तो अश्विन ने कहा कि उन्हें सिर्फ छक्के मारने के लिए अवॉर्ड मिला है, चौके मारने के लिए नहीं मिला।

इसके जवाब में सूर्यवंशी ने कहा, 'लोग सोचते हैं कि मुझे हर गेंद पर शॉट मारना ही अच्छा लगता है। यह टी20 फॉर्मेट है, जिसके लिए मुझे कोच ने खुलकर खेलने की छूट दी है। इसलिए मैं हर गेंद पर शॉट मारता हूं क्योंकि मैं शॉट लगा सकता हूं।'

टेस्ट मैच में खेलने की तैयारी

वैभव सूर्यवंशी ने जाहिर किया है कि वह आगे टेस्ट मैच भी खेलना चाहते हैं। इसको लेकर उन्होंने कहा, 'मैंने लाल गेंद से कई बार प्रैक्टिस की है।' इसके बाद वैभव ने कहा, 'आगे मुझे टेस्ट मैच खेलना है। मेरे पापा ने बताया है कि यह क्रिकेट का अल्टीमेट फॉर्मेट है।'

उन्होंने आगे कहा कि वह पहले भी कई तरह के मैच खेल चुके हैं। वैभव का कहना है, 'मैंने रणजी ट्रॉफी क्रिकेट भी खेला है लेकिन मुझे ज्यादा मौके नहीं मिले थे।' इसके साथ ही वैभव सूर्यवंशी ने यह भी जाहिर किया कि वह जल्द ही भारतीय टीम में शामिल होना चाहते हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: khabaraganv