Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
मौत से पहले 2 घंटे वाइस प्रिंसिपल के कमरे में थी, छात्रा की मौत पर पिता का आरोप

मौत से पहले 2 घंटे वाइस प्रिंसिपल के कमरे में थी, छात्रा की मौत पर पिता का आरोप

रियाणा के फरीदाबाद स्थित एक प्राइवेट स्कूल में 16 साल की एक छात्र की तीसरी मंजिल से गिरने के कारण मौत हो गई है। इस घटना के बाद अब मृतका के पिता ने स्कूल प्रशासन पर कई गंभीर सवाल उठाए हैं जिसके पाद मामला चर्चा में है।

मृतका के पिता ने दावा किया है कि इस घटना से पहले उनकी बेटी करीब दो घंटे तक स्कूल के वाइस प्रिंसिपल के कमरे में थी।

यह घटना मंगलवार को नवोदय विद्या निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुई थी और मृतका की पहचान जानवी के रूप में हुई है। मृतका के पिता प्रमोद कुमार के मुताबिक, जानवी और उसकी सहेली ने स्कूल में बिरयानी खाई थी, जिसके बाद उसे कथित तौर पर सजा दी गई और धूप में खड़े रहने को कहा गया। इसके बाद जानवी वाइस प्रिंसिपल के कमरे में गई और करीब दो घंटे बाद लौटी।

पिता ने उठाए सवाल

जानवी के पिता का कहना है कि स्कूल की CCTV फुटेज में उनकी बेटी सुबह करीब 11 बजे वाइस प्रिंसिपल के कमरे में जाती दिखाई देती है। उनके अनुसार, वह बीच में एक-दो बार बाहर आई, लेकिन फिर कमरे में वापस चली गई। करीब दो घंटे बाद, लगभग डेढ़ बजे वह कमरे से निकली और इसके बाद तीसरी मंजिल की ओर चली गई। पिता ने सवाल उठाया कि आखिर दो घंटे तक वाइस प्रिंसिपल के कमरे में छात्रा के साथ क्या हुआ, इसकी जानकारी सामने क्यों नहीं आई। उन्होंने स्कूल पर घटना की जानकारी परिवार को देर से देने का भी आरोप लगाया।

जानवी के पिता ने कहा, 'जानवी की सहेली ने बताया कि उन्होंने स्कूल में बिरयानी खाई थी, जिसके बाद जानवी को सजा देकर क्लास के बाहर खड़ा किया गया था।' जानवी के पिता के मुताबिक, CCTV में वह सुबह करीब 11 बजे वाइस प्रिंसिपल के कमरे में जाती दिखी और करीब दो घंटे बाद बाहर आई। इस दौरान वह एक-दो बार बाहर आई और फिर कमरे में वापस चली गई। पिता ने कहा कि कमरे के अंदर उन दो घंटों में क्या हुआ, यह किसी को नहीं पता।

स्कूल पर लगाए गंभीर आरोप

जानवी के पिता ने स्कूल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले अगर जानवी को कभी कुछ भी होता था तो स्कूल सबसे पहले मुझे फोन करता था लेकिन इस दिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। जानवी के पिता ने स्कूल पर उन्हें देरी से जानकारी देने का आरोप लगया। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि उनके अस्पताल में पहुंचने से पहले ही स्कूल प्रशासन अस्पताल से निकल गया था।

स्कूल ने दावे को बताया गलत

स्कूल के प्रिंसिपल आरके शर्मा के मुताबिक, जानवी तीसरी मंजिल पर वॉशरूम गई थी। हालांकि, पिता ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि CCTV फुटेज में उनकी बेटी के वाइस प्रिंसिपल के कमरे में रहने की बात साफ दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि जानवी को किस तरह की सजा दी गई इसके बारे में बताया जाए और उन्हें स्कूल बंद होने के बाद ही इस हादसे के बारे में जानकारी क्यों दी गई इस पर भी स्कूल अपना रुख साफ करे।

पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस के मुताबिक, इस मामले की जांच जारी है और फिलहाल FIR दर्ज कराने के लिए कोई शिकायत भी नहीं मिली है। SHO सुमिर सिंह ने बताया कि अभी तक कोई ऐसी संदिग्ध गतिविधि नहीं मिली है जिससे स्कूल में किसी आपराधिक घटना की पुष्टि हो। पुलिस ने बताया कि घायल छात्रा को पहले एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया और इसके बाद उसे दूसरे अस्पातल में रेफर कर दिया गया। वहां, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था और इसके बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जानवी के पिता ने इस मामले में जांच की मांग की है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: khabaraganv