Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
'मिर्जापुर' का नहीं आएगा सीक्वल, गुड्ड पंडित ने बताया फिल्म में क्या कुछ है खास?

'मिर्जापुर' का नहीं आएगा सीक्वल, गुड्ड पंडित ने बताया फिल्म में क्या कुछ है खास?

बॉलीवुड अभिनेता अली फजल अपनी दमदार ऐक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वह जिस भी किरदार को निभाते हैं उसमें छा जाते हैं। वह हाल ही में शेखर सुमन के शो 'शेखर टुनाइट' में पहुंचे थे।

इस शो में उन्होंने बताया कि बेटी के पिता बनने के बाद उनकी जिंदगी बदल गई है। अब वह हर एक चीज को नए नजरिए के साथ देखते हैं। वह फादरहुड के समय को खूब एन्जॉय कर रहे हैं। उन्होंने इसी इंटरव्यू में अपनी अपकमिंग फिल्म 'मिर्जापुर' को लेकर भी अपडेट शेयर किया है।

अली ने शो पर बताया कि मिर्जापुर फिल्म में दर्शकों को क्या कुछ देखने को मिलने वाला है? आपको बता दें कि 'मिर्जापुर' एक पॉपुलर क्राइम थ्रिलर सीरीज है जिसके 3 सीजन आ चुके हैं। इस सीरीज का हर किरदार इतना इंटेंस, रॉ और प्रभावशाली था जिसे दर्शकों को खूब प्यार मिला। इस सीरीज को अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं।

'मिर्जापुर' फिल्म में क्या है खास?

अली ने शेखर टुनाइट शो पर बताया कि हमने 'मिर्जापुर' फिल्म की शूटिंग खत्म कर ली है। यह भारत में पहली बार हो रहा है जब किसी सीरीज को फिल्म में बदला जा रहा है। उन्होंने बताया, 'यह सिर्फ एक फिल्म है। इसका कोई सीक्वल नहीं है। आपको सीजन 1 की पुरानी कास्ट फिर से देखने को मिलेगी। जिन लोगों ने मिर्जापुर नहीं देखी है उन्हें पसंद आएगी और जिन्होंने सीरीज देख रखी है, उन्हें उसमें दिखाए गए लॉजिक्स बिल्कुल फिट बैठते दिखेंगे।

अली ने मिर्जापुर सीरीज में गुड्डू पंडित का आइकॉनिक रोल निभाया है। उनका यह किरदार घर-घर में पॉपुलर हुआ था। सीरीज में उनकी प्रभावशाली ऐक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया था। दर्शक उन्हें गुड्डू पंडित के रोल में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। अभी फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म कब रिलीज होगी? इसकी कोई जानकारी नहीं दी है।

'राख' को लेकर चर्चा में अली फजल

वह इन दिनों अपने अपकमिंग काइम थ्रिलर सीरीज 'राख' को लेकर चर्चा में हैं। यह सीरीज प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। इस सीरीज में उनके साथ सोनाली बेंद्रे लीड रोल में नजर आएंगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: khabaraganv